MP News: मध्य प्रदेश को मिलेगा Bombardier Challenger 3500, 30 सितंबर तक भोपाल पहुंचने की संभावना

MP News: मध्य प्रदेश को मिलेगा Bombardier Challenger 3500, 30 सितंबर तक भोपाल पहुंचने की संभावना

MP News: मध्य प्रदेश को मिलेगा Bombardier Challenger 3500, 30 सितंबर तक भोपाल पहुंचने की संभावना

MP News: मध्य प्रदेश सरकार को जल्द ही अत्याधुनिक जेट विमान मिलने वाला है. जानकारी के मुताबिक कनाडा के टोरंटो से विमान 26 या 27 सितंबर 2026 को भारत के लिए उड़ान भर सकता है. इसके 30 सितंबर तक भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचने की संभावना है. विमानन कंपनी की ओर से हैंडओवर और क्वालिटी वेरिफिकेशन के लिए 22 से 26 सितंबर का समय निर्धारित किया गया है.

2026 तक किराए के प्लेन में उड़ेगी मोहन सरकार, 233 करोड़ में खरीद रही हाईटेक  जेट

Bombardier Challenger 3500 की खासियत

मध्य प्रदेश सरकार को मिलने वाले विमान का नाम Bombardier Challenger 3500 है, जो एक मिड साइज जेट है. इसकी कीमत करीब 350 करोड़ रुपये बताई गई है. विमान अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसका वजन करीब 18,000 किलोग्राम है. यह पिछले विमान की तुलना में बड़ा और अधिक क्षमता वाला बताया जा रहा है.

एक बार में 6500 किलोमीटर तक उड़ान

यह विमान एक बार में अधिकतम 6500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है. इसकी क्षमता के मुताबिक बिना रुके कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा की जा सकती है. विमान में 9 लोग आसानी से बैठ सकेंगे. इसका इस्तेमाल मुख्यमंत्री के साथ वीआईपी और वीवीआईपी यात्राओं के लिए किया जा सकेगा.

अमेरिका में पायलट ले रहे ट्रेनिंग

विमान के संचालन के लिए दो पायलट विश्वास राय और अरविंद मेहरा अमेरिका में ट्रेनिंग कर रहे हैं. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद दोनों पायलट इसी विमान को उड़ाकर भोपाल लाएंगे. टोरंटो से भोपाल की दूरी करीब 12,000 किलोमीटर है, जबकि विमान की अधिकतम उड़ान क्षमता 6500 किलोमीटर है. ऐसे में भारत पहुंचने के दौरान इंग्लैंड के लंदन या जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में एक स्टॉप लेना होगा.

भारत पहुंचने के बाद DGCA की जांच

विमान के भारत पहुंचने के बाद सबसे पहले कस्टम क्लीयरेंस की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद DGCA से इसका रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा. DGCA के अधिकारी भोपाल एयरपोर्ट पर विमान का फिजिकल और टेक्निकल इंस्पेक्शन करेंगे. सेफ्टी चेक, मेंटेनेंस शेड्यूल और एवियोनिक्स टेस्ट पूरा होने के बाद DGCA की ओर से ‘सर्टिफिकेट ऑफ एयरवर्दीनेस’ जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : MP News: 2.46 लाख पेंशनर्स के एरियर्स पर सरकार का नया आदेश, विभागों से स्टे लेने को कहा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें