MP News: MP मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के नियम बदले, कम अंक वाले छात्रों को नहीं मिलेगा लाभ
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब इस योजना का लाभ केवल उन्हीं मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं.
पहले 60 प्रतिशत अंक पर मिलता था लाभ
पहले सरकारी स्कूलों में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र और छात्राएं 60 प्रतिशत अंक के साथ भी योजना के लिए पात्र माने जाते थे. लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद पात्रता के नियमों को सख्त कर दिया गया है.

स्कूल टॉपर के साथ 70 प्रतिशत अंक जरूरी
नई व्यवस्था के अनुसार, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में शासकीय विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले दो मेधावी विद्यार्थियों को ही ई स्कूटी या उसके बराबर की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके लिए स्कूल में टॉप करने के साथ 70 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा.
लाभार्थियों की संख्या घटने की संभावना
नए नियम लागू होने के बाद मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के लाभार्थियों की संख्या में कमी आने की संभावना जताई जा रही है. पहले कम अंक वाले कई विद्यार्थी भी योजना का लाभ ले लेते थे, लेकिन अब केवल अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को ही प्राथमिकता मिलेगी.
डेटा अपलोड में आ रही परेशानी
योजना के संचालन में इस बार प्रशासनिक स्तर पर भी चुनौतियां सामने आ रही हैं. सरकार ने बीईएमएस पोर्टल के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाते और अन्य जरूरी जानकारी 31 जुलाई तक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं, हालांकि, कई ग्रामीण क्षेत्रों से अब तक विद्यार्थियों कामुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत हर साल करीब 7,800 मेधावी छात्र छात्राओं को लाभ दिया जाता है. सरकार की ओर से पात्र विद्यार्थियों को ई स्कूटी उपलब्ध कराई जाती है या पूरा डेटा अपलोड नहीं हो पाया है. इसके चलते योजना के तहत सहायता वितरण में देरी की संभावना भी जताई जा रही है.
हर साल हजारों विद्यार्थियों को मिलता है लाभ
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत हर साल करीब 7,800 मेधावी छात्र छात्राओं को लाभ दिया जाता है. सरकार की ओर से पात्र विद्यार्थियों को ई स्कूटी उपलब्ध कराई जाती है या स्कूटी खरीदने के लिए 1 लाख रुपए से 1.25 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, पिछले साल लाभार्थियों को 11 सितंबर को स्कूटी वितरित की गई थी. इस बार नए नियम और डेटा अपलोड प्रक्रिया के कारण वितरण कार्यक्रम में बदलाव होने की संभावना है. अब सभी की नजर पात्र विद्यार्थियों की अंतिम सूची और सहायता वितरण की तारीख पर बनी हुई है.
यह भी पढ़ें : MP News: बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, 82 लाख किसानों को मिली आर्थिक सहायता
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
