MP News: उज्जैन विश्वविद्यालय में रहस्यमयी वारदात, दीवार पर लिखा धमकी भरा संदेश
MP News: सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की कृषि अध्ययनशाला की नई बिल्डिंग में सोमवार तड़के एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। अज्ञात शरारती तत्वों ने टोना-टोटका कर परिसर में दहशत फैलाने की कोशिश की। मुख्य गेट के पास दीवार पर कुंकू से “तुम सब मरोगे” लिख दिया गया, जिससे पूरे परिसर में डर का माहौल बन गया।

रात 2 से 3 बजे के बीच हुई घटना
जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की है। सोमवार सुबह जब चौकीदार आशीष बोरिंग चालू करने पहुंचा, तो उसने गेट के पास संदिग्ध वस्तुएं देखीं, एक मटकी, लाल कपड़ा और कुंकू से बने तांत्रिक निशान। पास ही दीवार पर धमकी भरा संदेश लिखा मिला।
स्टाफ और छात्रों में दहशत
चौकीदार ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे शिक्षक और कर्मचारी यह दृश्य देखकर हैरान और भयभीत रह गए। इस घटना के बाद करीब 1100 विद्यार्थियों में भी डर का माहौल बन गया है। खास बात यह है कि इस नई बिल्डिंग में अभी 10 दिन पहले ही कक्षाएं शुरू हुई थीं।
CCTV नहीं, जांच में चुनौती
घटना स्थल पर CCTV कैमरे नहीं होने के कारण आरोपियों की पहचान करना मुश्किल हो गया है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
दीवार की पुताई कर मिटाया गया संदेश
विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टेलर ने बताया कि अज्ञात लोगों की इस हरकत को गंभीरता से लिया गया है। मौके पर रखी गई संदिग्ध सामग्री को हटवा दिया गया है और दीवार पर लिखे संदेश को पुताई कर मिटा दिया गया है।
यह भी पढ़ें : MP News: कान्हा टाइगर रिजर्व में जंगली भैंसों की वापसी, CM मोहन की पहल से शुरू हुई ऐतिहासिक पुनर्बसाहट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
