MP News: दतिया में नरोत्तम मिश्रा का कार्यकर्ताओं को संदेश, बोले- भाजपा नहीं, कांग्रेस से लेना है राजनीतिक जवाब
MP News: मध्य प्रदेश के दतिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कहीं. उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता के साथ अन्याय हुआ तो वे उसके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे. उन्होंने यहां तक कहा कि यदि जरूरत पड़ी, तो कार्यकर्ताओं के साथ जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे.
‘भाजपा नहीं, कांग्रेस से लेना है जवाब’
बैठक के दौरान डॉ. मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपनी नाराजगी पार्टी पर नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से व्यक्त करें. उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को हर हाल में जीत दिलाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टिकट वितरण का फैसला पार्टी नेतृत्व करता है, किसी एक व्यक्ति का नहीं.
पीतांबरा माई की शपथ दिलाई
पूर्व गृहमंत्री ने कार्यकर्ताओं को पीतांबरा माई की शपथ दिलाते हुए भाजपा के पक्ष में एकजुट होकर काम करने का संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ती है और सभी को संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करना चाहिए, डॉ. मिश्रा ने हाल की प्रशासनिक कार्रवाई पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई और बल प्रयोग उचित नहीं था. उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता पर गलत कार्रवाई की गई है, तो वह उनके साथ खड़े रहेंगे और मामले को उचित मंच पर उठाएंगे.
पार्टी को बताया सबसे ऊपर
अपने संबोधन में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राजनीति में पद से अधिक संगठन महत्वपूर्ण होता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में पार्टी की एकजुटता बनाए रखें और संगठन को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता को प्रशासनिक कार्रवाई से परेशानी हुई है, तो वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं के सम्मान और हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.
यह भी पढ़ें : MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का आंकड़ा माइनस, 19 जुलाई से तेज बारिश की उम्मीद
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










