MP News: एमपी कांग्रेस में संगठन सृजन तेज, राहुल गांधी रीवा-उज्जैन संभाग की करेंगे समीक्षा
MP News: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी ढाई साल का समय शेष है, लेकिन कांग्रेस ने अभी से संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। पार्टी का पूरा फोकस बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने पर है।
राहुल गांधी करेंगे संगठन की समीक्षा
कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगले महीने मध्यप्रदेश दौरे पर संगठन की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे उज्जैन और रीवा संभाग के संगठनात्मक ढांचे, अब तक के कार्यों और तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करेंगे।

‘संगठन सृजन अभियान’ को एक साल पूरा
जून में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को एक वर्ष पूरा हो जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 3 जून को भोपाल के रवीन्द्र भवन से राहुल गांधी ने की थी। इसके तहत पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई थी।
71 जिला अध्यक्षों की हुई थी नियुक्ति
इस अभियान के 74 दिनों बाद 16 अगस्त को प्रदेश के सभी 71 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई थी। इसके बाद से ही संगठन के विभिन्न स्तरों पर समितियों के गठन और वेरिफिकेशन का काम लगातार जारी है।
बूथ स्तर तक होगा वेरिफिकेशन
राहुल गांधी समीक्षा के दौरान किसी भी पदाधिकारी या बूथ समिति सदस्य से सीधे मोबाइल पर बात कर सकते हैं। पार्टी का उद्देश्य है कि नियुक्त सभी पदों और सदस्यों का वास्तविक सत्यापन किया जा सके।
चल रहा क्रॉस चेकिंग अभियान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी सहित वरिष्ठ नेता बूथ, पंचायत और वार्ड स्तर पर किए गए सभी नियुक्तियों का क्रॉस वेरिफिकेशन कर रहे हैं। इसका उद्देश्य संगठन की वास्तविक स्थिति को मजबूत करना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी
पार्टी अब संगठनात्मक ढांचे के प्रशिक्षण पर भी जोर दे रही है। पहले चरण में मंडलम स्तर तक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ नेता और प्रभारी शामिल होंगे।
रीवा और उज्जैन संभाग पर फोकस
कांग्रेस की योजना है कि सभी तैयारियां पूरी होने के बाद राहुल गांधी को संभागवार आमंत्रित किया जाए। पहले चरण में रीवा और उज्जैन संभाग की संगठनात्मक समीक्षा करने की योजना बनाई गई है।
यह भी पढ़ें : MP News: शिवराज सिंह चौहान की नई किताब ‘अपनापन’, पीएम मोदी के जीवन पर आधारित
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
