MP News: शिवराज सिंह चौहान की नई किताब ‘अपनापन’, पीएम मोदी के जीवन पर आधारित

MP News: शिवराज सिंह चौहान की नई किताब ‘अपनापन’, पीएम मोदी के जीवन पर आधारित

MP News: शिवराज सिंह चौहान की नई किताब ‘अपनापन’, पीएम मोदी के जीवन पर आधारित

MP News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कार्यशैली पर आधारित अपनी नई पुस्तक ‘अपनापन’ लिखी है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। पुस्तक का विमोचन 26 मई को दिल्ली में किया जाएगा।

MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल  इन्वेस्टर्स समिट को लेकर की चर्चा - cm shivraj singh chouhan met pm modi in  delhi

33 वर्षों के अनुभवों का संकलन

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि ‘अपनापन’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि पिछले 33 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके अनुभवों का संकलन है। उन्होंने कहा कि मोदी को उन्होंने केवल नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक साधक, कर्मयोगी और असाधारण व्यक्ति के रूप में करीब से देखा है।

काम के प्रति समर्पण की झलक

उन्होंने लिखा कि लोग जहां प्रधानमंत्री को मंचों पर भाषण देते देखते हैं, वहीं उन्होंने उन्हें देर रात तक काम करने के बाद अगली सुबह पूरी ऊर्जा के साथ देश सेवा में जुटते देखा है। उनके अनुसार मोदी का हृदय गरीबों, किसानों, माताओं, बहनों और कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित रहता है।

1991 की एकता यात्रा का उल्लेख

शिवराज सिंह चौहान ने अपने पोस्ट में 1991 की एकता यात्रा को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उस समय इस यात्रा को कई लोग राजनीतिक नजरिए से देख रहे थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने इसे राष्ट्रीय चेतना का अभियान बना दिया था।

नेतृत्व की सीख और संदेश

उन्होंने कहा कि उस यात्रा के दौरान उन्हें समझ आया कि नेतृत्व केवल भाषणों से नहीं, बल्कि अनुशासन, तपस्या और समर्पण से बनता है। पुस्तक में ऐसे कई अनुभव शामिल हैं जो नेतृत्व और बदलाव की गहरी सोच को दर्शाते हैं।

यह भी पढ़ें : MP News: एमपी में भीषण गर्मी का कहर, पारा 45° के पार, कई जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें