MP News: मध्य प्रदेश में मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी के विस्तार की तैयारी

MP News: मध्य प्रदेश में मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी के विस्तार की तैयारी

MP News: मध्य प्रदेश में मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी के विस्तार की तैयारी

MP News: मध्य प्रदेश सरकार मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी को विश्वस्तरीय वन्यजीव संरक्षण और इको टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने जा रही है, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में सफारी के उन्नयन और विस्तार कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मास्टर प्लान के अनुसार सभी काम समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

वन्यजीव संरक्षण के साथ बढ़ेगा पर्यटन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी प्रदेश की विशेष पहचान है, इसका विकास केवल पर्यटन बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वन्यजीव संरक्षण जैव विविधता संवर्धन अनुसंधान और पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

PCCF Wildlife and Deputy CM Meeting

मास्टर प्लान के तहत होगा विस्तार

बैठक में वर्ष 2026-27 से 2045-46 तक के मास्टर प्लान की समीक्षा की गई, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशा निर्देशों के अनुसार तैयार योजना में वर्तमान 121.99 हेक्टेयर क्षेत्र के साथ 119.87 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि जोड़ने का प्रस्ताव है, इसके बाद सफारी का कुल क्षेत्रफल बढ़कर 241.86 हेक्टेयर हो जाएगा.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी सफारी

प्रस्तावित योजना में आधुनिक और प्राकृतिक वातावरण वाले पशु बाड़ों का निर्माण किया जाएगा, इसके साथ ही संरक्षण प्रजनन केंद्र वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं और वन्यजीव संरक्षण पर आधारित इंटरएक्टिव एजुकेशन सेंटर भी विकसित किया जाएगा.

सीजेडए मानकों के अनुसार होगा विकास

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफारी के सभी विकास कार्य केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप किए जाएं, उन्होंने पशु कल्याण प्राकृतिक आवास आधारित डिजाइन पर्यावरणीय स्थिरता और बेहतर विजिटर मैनेजमेंट को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए.

विश्वस्तरीय इको टूरिज्म केंद्र बनाने की तैयारी

मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी के विस्तार से मध्य प्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है, सरकार का लक्ष्य इसे राष्ट्रीय स्तर का उत्कृष्ट वन्यजीव संरक्षण और इको टूरिज्म केंद्र बनाना है, जिससे पर्यटकों के साथ शोध और संरक्षण गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़ें : MP News: दतिया उपचुनाव में तेज हुई सियासत, जीतू पटवारी के बयान पर भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें