MP News: श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, शाम को निकलेगी बाबा की सवारी
MP News: श्रावण मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, देर रात से ही भक्त दर्शन के लिए कतारों में खड़े नजर आए, रात करीब ढाई बजे मंदिर के पट खोले गए और इसके बाद सुबह 3 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती शुरू हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया.

मंत्री और साध्वी भी पहुंचीं महाकाल की शरण में
श्रावण के दूसरे सोमवार पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक गोलू शुक्ला और साध्वी हर्षानंद गिरी भी बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं, मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं, भक्तों में बाबा महाकाल के दर्शन को लेकर खास उत्साह नजर आ रहा है, पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है.
पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ विशेष श्रृंगार
भस्म आरती से पहले बाबा महाकाल का जल से अभिषेक किया गया, इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से महा पंचामृत अभिषेक हुआ, अभिषेक के बाद भगवान महाकाल का भांग और चंदन से आकर्षक श्रृंगार किया गया, उन्हें वस्त्र धारण कराने के बाद भस्म अर्पित की गई, फिर झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच बाबा की भस्म आरती संपन्न हुई.
शाम को निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी
श्रावण-भादो के सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकालने की परंपरा है, मान्यता है कि राजा महाकाल सवारी के रूप में नगर भ्रमण कर अपनी प्रजा का हाल जानने निकलते हैं, इसी परंपरा के तहत आज शाम बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाएगी, श्रद्धालु सड़कों के किनारे घंटों इंतजार कर बाबा की एक झलक पाने के लिए पहुंचेंगे, सवारी शाम 4 बजे मंदिर से शुरू होगी.
लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
पिछले सोमवार को महाकाल मंदिर में करीब 6.13 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे, इसे देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति ने इस बार भी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए हैं, अनुमान है कि दूसरे सोमवार पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे, मंदिर से लेकर सवारी मार्ग तक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि भक्तों को दर्शन और सवारी के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव, 5 जिलों में अति तेज बारिश का अलर्ट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
