MP News: मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव, 5 जिलों में अति तेज बारिश का अलर्ट

MP News: मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव, 5 जिलों में अति तेज बारिश का अलर्ट

MP News: मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव, 5 जिलों में अति तेज बारिश का अलर्ट

MP News: मध्य प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है, भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है, राजधानी भोपाल में भी करीब 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, मौसम विभाग ने सोमवार 10 अगस्त को 5 जिलों में अति तीव्र बारिश की चेतावनी जारी की है, इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

MP Weather Update Orange alert issued for rain eight districts for next 5  days ann | MP के इन आठ जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, जानें पूरे  प्रदेश में कब से शुरू होगी बारिश?

Cyclonic Circulation और ट्रफ लाइन सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ऊपर Cyclonic Circulation और ट्रफ लाइन सक्रिय है, इसके प्रभाव से आज मध्य प्रदेश के करीब 40 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, मौसम का यह सिस्टम अगले कुछ दिनों तक प्रभावी रह सकता है.

5 जिलों में अति तीव्र बारिश की चेतावनी

भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजगढ़, देवास, विदिशा, हरदा और सीहोर में अति तीव्र वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं उज्जैन, खंडवा, आगर-मालवा, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम और बैतूल समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, इन इलाकों में लोगों को मौसम को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

अगले 3 से 4 दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊपर सक्रिय ट्रफ लाइन और मजबूत चक्रवाती सिस्टम के कारण अगले 3 से 4 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है, अधिकतम तापमान 27 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

बिजली गिरने और तेज हवा की चेतावनी

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, जबलपुर, नर्मदापुरम और ग्वालियर संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है, पश्चिमी दिशा से करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, वहीं बारिश की संभावना 65 प्रतिशत से अधिक बताई गई है, ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें : MP News: छठवीं के बच्चों से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, शिक्षिका उमा शर्मा निलंबित

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें