MP News: भिंड में CM मोहन यादव की यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर दिखा ड्रोन, जांच शुरू

MP News: भिंड में CM मोहन यादव की यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर दिखा ड्रोन, जांच शुरू

MP News: भिंड में CM मोहन यादव की यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर दिखा ड्रोन, जांच शुरू

MP News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दंदरौआ धाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चूक का मामला सामने आया. मुख्यमंत्री दर्शन के बाद ग्वालियर लौटने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार हो चुके थे. उनके साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे. इसी दौरान हेलीपैड के ऊपर एक ड्रोन उड़ता दिखाई दिया.

ड्रोन उड़ता देख पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया।

ड्रोन दिखने पर रुका हेलीकॉप्टर

ड्रोन नजर आते ही सुरक्षा कारणों से पायलट ने हेलीकॉप्टर की उड़ान रोक दी. करीब 10 मिनट तक हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर ही खड़ा रहा. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर में तलाशी अभियान चलाया और ड्रोन संचालित करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू की.

सीएम जब मंदिर के महंत से मिले तब भी युवक परिसर में ही था।

मंदिर की छत से मिला ड्रोन ऑपरेटर

जांच के दौरान मंदिर की छत पर राघवेंद्र खेमरिया नाम का युवक ड्रोन उड़ाते हुए मिला. पुलिस ने तत्काल ड्रोन नीचे उतरवाया और उससे पूछताछ की. बाद में उसके ड्रोन, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण जांच के लिए जब्त कर लिए गए. मामले की जांच जारी है, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित युवक मंदिर की गतिविधियों के वीडियो और फोटो तैयार कर सोशल मीडिया तथा यूट्यूब पर साझा करता है. मंदिर प्रबंधन का कहना है कि वह लंबे समय से मंदिर से जुड़ा हुआ है और आधिकारिक यूट्यूब चैनल के संचालन से भी जुड़ा है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसे सुरक्षा क्षेत्र में प्रवेश किस आधार पर मिला.

अनुमति और सुरक्षा नियमों की होगी जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब यह जांच की जा रही है कि ड्रोन उड़ाने के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन तो नहीं हुआ. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद संबंधित युवक को छोड़ दिया गया है, लेकिन उसके ड्रोन, मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरण जांच के लिए जब्त कर लिए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में मजदूरी भुगतान पर सवाल, मजदूरों ने कलेक्टर से की शिकायत, अवैध वसूली के लगाए आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें