Sidhi News: सीधी जिले में खेत में काम कर रहे नाबालिग पर गिरी आकाशीय बिजली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आकाशीय बिजली गिरने की बड़ी घटना सामने आई है। जमोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कतरी काड़ी में खेत में काम कर रहे 17 वर्षीय किशोर संतोष सिंह पर अचानक बिजली गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौसम बदला और गिर गई बिजली
जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर संतोष सिंह खेत में मेढ़ बनाने का काम कर रहा था। इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और हल्की बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली सीधे किशोर पर गिर गई।
खेत में बेहोश होकर गिरा किशोर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली गिरते ही संतोष खेत में बेहोश होकर गिर पड़ा और उसका शरीर कांपने लगा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायल किशोर को तुरंत बाइक से जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने युवक का इलाज शुरू कर दिया है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
डॉक्टरों ने दी जानकारी
जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक किशोर आकाशीय बिजली की चपेट में आया है। डर और सदमे के कारण वह कांप रहा था, लेकिन इलाज जारी है और स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, घटना के बाद ग्रामीणों और मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम और बारिश के दौरान खेतों या खुले स्थानों पर काम करने से बचने की अपील की है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में भीषण गर्मी से हाल बेहाल, अगले 3 दिनों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
