MP News: उज्जैन के काल भैरव मंदिर में VIP दर्शन शुरू, 500 रुपये में गर्भगृह प्रवेश की सुविधा

MP News: उज्जैन के काल भैरव मंदिर में VIP दर्शन शुरू, 500 रुपये में गर्भगृह प्रवेश की सुविधा

MP News: उज्जैन के काल भैरव मंदिर में VIP दर्शन शुरू, 500 रुपये में गर्भगृह प्रवेश की सुविधा

MP News: काल भैरव मंदिर में आज से वीआईपी दर्शन व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इस नई सुविधा के तहत श्रद्धालुओं को लंबी कतारों से राहत मिलेगी और वे सीधे गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा काल भैरव के दर्शन कर सकेंगे।

उज्जैन काल भैरव मंदिर में 500 रुपये में शुरू हुई VIP दर्शन व्यवस्था | Kal  Bhairav Temple Ujjain Vip Darshan Started Fees 500 Rs

रोज पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

उज्जैन स्थित काल भैरव मंदिर में प्रतिदिन हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में यहां आते हैं। अनुमान के मुताबिक हर दिन 50 से 60 हजार श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं, जबकि त्योहारों और विशेष अवसरों पर यह संख्या एक लाख तक पहुंच जाती है।

500 रुपये में मिलेगा VIP दर्शन

मंदिर प्रशासन के अनुसार वीआईपी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 500 रुपये की रसीद कटानी होगी। इसके बाद उन्हें अलग कतार से सीधे गर्भगृह तक पहुंचाया जाएगा। श्रद्धालु अपने साथ लाई गई मदिरा पुजारी को सौंपेंगे, जिसके बाद बाबा को उसी मदिरा का भोग लगाया जाएगा, जहां महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन 200 रुपये में होते हैं, वहीं काल भैरव मंदिर में इसके लिए 500 रुपये शुल्क तय किया गया है। यानी यहां श्रद्धालुओं को 300 रुपये अधिक खर्च करने होंगे।

दलालों पर लगेगी रोक

काल भैरव मंदिर की प्रशासक संध्या मार्कण्डेय ने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था सीमित संख्या में शुरू की गई है और इसकी लगातार समीक्षा की जाएगी। वहीं एसडीएम एलएन गर्ग का कहना है कि इस फैसले से उन लोगों पर रोक लगेगी जो श्रद्धालुओं से गर्भगृह में दर्शन कराने के नाम पर अवैध वसूली करते थे। अब यह मंदिर की आय का एक वैध स्रोत भी बनेगा।

यह भी पढ़ें : MP News: शादी के एक साल बाद नवविवाहिता पलक की मौत, परिवार ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें