MP News: LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 30 जून तक e-KYC नहीं कराया तो बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी

MP News: LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 30 जून तक e-KYC नहीं कराया तो बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी

MP News: LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 30 जून तक e-KYC नहीं कराया तो बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी

MP News: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ा निर्देश जारी किया है। मंत्रालय ने साफ कहा है कि जिन उपभोक्ताओं ने अब तक e-KYC नहीं कराया है, उन्हें तय समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी, वरना गैस सब्सिडी बंद कर दी जाएगी।

30 जून तक e-KYC कराना अनिवार्य

निर्देश के मुताबिक DBTL और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले घरेलू गैस उपभोक्ताओं को 30 जून तक e-KYC कराना जरूरी होगा। जिन उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद अब तक बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं कराया है, उनकी सब्सिडी स्थायी रूप से बंद हो सकती है।

LPG उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई तो सब्सिडी होगी बंद, मंत्रालय ने जारी  किया आदेश

MP के लाखों उपभोक्ताओं पर असर

मध्य प्रदेश में DBTL योजना से करीब 48 लाख और उज्ज्वला योजना से करीब 80 लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। अगर इन उपभोक्ताओं ने समय पर e-KYC नहीं कराया, तो उन्हें बाजार दर पर गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा।

ऐसे करें LPG e-KYC

उपभोक्ताओं को अपनी संबंधित गैस कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगइन कर जरूरी जानकारी भरनी होगी। फेस स्कैन के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा किया जा सकता है, इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जा सकता है।

ऑनलाइन पोर्टल पर भी उपलब्ध सुविधा

उपभोक्ता PMUY e-KYC Portal पर जाकर भी अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। मंत्रालय की ओर से SMS, फोन कॉल और रजिस्टर्ड डाक के जरिए भी उपभोक्ताओं को सूचना भेजी जा रही है।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

e-KYC के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता और राशन कार्ड जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : MP News: उज्जैन के काल भैरव मंदिर में VIP दर्शन शुरू, 500 रुपये में गर्भगृह प्रवेश की सुविधा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें