National News: बाल आधार के लिए नहीं लगानी होगी लंबी कतार, घर बैठे मोबाइल ऐप से बन सकता है कार्ड

National News: बाल आधार के लिए नहीं लगानी होगी लंबी कतार, घर बैठे मोबाइल ऐप से बन सकता है कार्ड

National News: बाल आधार के लिए नहीं लगानी होगी लंबी कतार, घर बैठे मोबाइल ऐप से बन सकता है कार्ड

National News: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, UIDAI अभिभावकों की सुविधा के लिए 5 वर्ष तक के बच्चों का बाल आधार बनाने की प्रक्रिया को डिजिटल करने की तैयारी कर रहा है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद माता-पिता को आधार सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगाने और लंबी कतार में इंतजार करने की जरूरत कम हो सकती है. इसका उद्देश्य छोटे बच्चों का आधार बनवाने की प्रक्रिया को मोबाइल के जरिए घर से ही आसान बनाना है.

Baal Aadhaar Card: क्या होता है बाल आधार कार्ड और इसे बनवाने का क्या है  तरीका?

दिसंबर से शुरू हो सकती है नई सुविधा

UIDAI के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार के अनुसार, 5 वर्ष तक के बच्चों का बाल आधार बनाने के लिए बायोमीट्रिक की आवश्यकता नहीं होती है. इस उम्र में बच्चे की केवल फोटो ली जाती है. घर बैठे आधार बनाने की सुविधा को लेकर नई तकनीकी व्यवस्था का ट्रायल चल रहा है और इसे आगामी दिसंबर से आम लोगों के लिए शुरू किए जाने की संभावना बताई गई है.

मोबाइल ऐप से आवेदन की प्रक्रिया

नई व्यवस्था में माता या पिता को अपने स्मार्टफोन में आधिकारिक आधार ऐप डाउनलोड कर अपने आधार विवरण के जरिए लॉगिन करना होगा. इसके बाद ऐप में बच्चे का आधार बनाने का विकल्प चुनकर मोबाइल कैमरे से बच्चे की फोटो कैप्चर की जाएगी. आगे माता या पिता को अपने फेस ऑथेंटिकेशन या OTP के माध्यम से सत्यापन करना होगा, जिसके बाद बच्चे से जुड़ी आवश्यक जानकारी आधार में दर्ज की जाएगी.

प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑनलाइन डाउनलोड

अभिभावक का सत्यापन पूरा होने के बाद बच्चे के आधार से संबंधित जरूरी विवरण प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे. प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी होने के बाद बाल आधार को डाउनलोड किया जा सकेगा. इससे छोटे बच्चों को लेकर आधार केंद्रों तक जाने की परेशानी कम हो सकती है और अभिभावकों के समय की भी बचत होगी.

5 साल की उम्र पर बायोमीट्रिक अपडेट जरूरी

नियमों के अनुसार 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए जारी होने वाला बाल आधार नीले रंग का होता है और इसमें बच्चे का बायोमीट्रिक दर्ज नहीं किया जाता. बच्चा 5 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद बायोमीट्रिक अपडेट कराना जरूरी होगा. यह अपडेट MBU आधार केंद्रों पर जाकर कराया जा सकता है और इसके लिए निःशुल्क सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है.

यह भी पढ़ें : MP News: दतिया भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने माधवेन्द्र सिंह परिहार, उपचुनाव के बाद भंग हुआ था जिला संगठन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें