National News: खराब तबीयत के बीच भावुक हुए प्रेमानंद महाराज, भक्तों से कही दिल छू लेने वाली बात
National News: प्रेमानंद महाराज इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्होंने खुद वीडियो जारी कर भक्तों को अपनी तबीयत की जानकारी दी और चिंता न करने की अपील की। भावुक संदेश में महाराज ने कहा कि उन्हें भीड़ नहीं, बल्कि भक्तों का सुधरा हुआ जीवन चाहिए। उन्होंने नाम जप, भजन और राधा रानी के आश्रय में रहने का संदेश दिया। वीडियो सामने आने के बाद भक्त उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

वीडियो जारी कर दी तबीयत की जानकारी
प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक पेज के माध्यम से एक भावुक वीडियो जारी कर भक्तों को अपनी खराब तबीयत की जानकारी दी। वीडियो में महाराज ने भक्तों से चिंता न करने की अपील की।
“हमें भीड़ नहीं, सुधरा हुआ जीवन चाहिए”
भावुक अंदाज में प्रेमानंद महाराज ने कहा, “हमें तुम्हारी भीड़ नहीं चाहिए, हमें तुम्हारा सुधरा हुआ जीवन चाहिए। खूब नाम जप और भजन करो, राधा रानी के आश्रित रहो और सुखी रहो।” उनके इस संदेश ने भक्तों को भावुक कर दिया।
भक्तों को दिया खास संदेश
महाराज ने आगे कहा कि भक्त बिल्कुल चिंता न करें, चाहे वे मिलें या न मिलें, बोलें या न बोलें। उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा भक्तों के साथ रहेगा और सभी श्रीजी के चरणों तक पहुंचेंगे।
“गुरुदेव हमेशा तुम्हारे साथ रहेंगे”
प्रेमानंद महाराज ने कहा, “मैं मिलूं न मिलूं, बोलूं न बोलूं, आऊं न आऊं, इसकी चिंता मत करो। बिना बोले भी तुम्हारे मन में हम रहेंगे और तुम वही करोगे जो गुरुदेव कहेंगे, वीडियो सामने आने के बाद देशभर के भक्त प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके संदेश को बड़ी संख्या में लोग साझा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के इटार पहाड़ गांव में कुएं से महिला और 5 वर्षीय बेटे के शव मिलने से हड़कंप
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
