Rewa News: रीवा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का छात्र को धमकाने का वीडियो वायरल, NSUI ने कार्रवाई की मांग की

Rewa News: रीवा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का छात्र को धमकाने का वीडियो वायरल, NSUI ने कार्रवाई की मांग की

Rewa News: रीवा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का छात्र को धमकाने का वीडियो वायरल, NSUI ने कार्रवाई की मांग की

Rewa News: रीवा की अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर का छात्र को धमकाते हुए वीडियो सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है. वीडियो में डॉ. आनंद सिंह छात्र से कहते सुनाई दे रहे हैं, “आनंद सिंह नाम है मेरा. बुद्धि खोल दूंगा बुद्धि… तुम्हारे जैसे जेब में डालकर चलता हूं मैं जेब में. 302 (हत्या) की 14 पेशी कर रहा हूं मैं.” छात्रों का आरोप है कि प्रोफेसर अक्सर विद्यार्थियों के साथ गाली-गलौज करते हैं. विरोध करने पर उन्हें परीक्षा में फेल करने की धमकी भी दी जाती है.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है। - Dainik Bhaskar

कुछ मिनट देर से पहुंचने पर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, विवाद विश्वविद्यालय के एक हॉल में हुआ था. बताया जा रहा है कि छात्र अखिलेश शुक्ला और राहुल पांडेय कुछ मिनट की देरी से पहुंचे थे. इसी बात पर प्रोफेसर नाराज हो गए और उन्होंने छात्रों पर राजनीति करने का आरोप लगाया. छात्रों का कहना है कि हॉल में कई शिक्षक भी देरी से पहुंचे थे. इस मामले को लेकर NSUI और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से भी शिकायत की गई है.

प्रोफेसर ने टिप्पणी करने से किया इनकार

वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. प्रोफेसर डॉ. आनंद सिंह ने फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है. उनका कहना है कि उन्हें ऊपर से इस संबंध में बोलने से मना किया गया है. वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र कुमार कुररिया ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने की बात कही है. जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

NSUI ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

वीडियो सामने आने के बाद NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन से प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि वीडियो में प्रोफेसर खुद 302 के मामले में 14 पेशियों का जिक्र कर रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या विश्वविद्यालय में अपराधियों की भर्ती की जा रही है और शिक्षकों की जगह अपराधियों को प्रोफेसर बनाया जा रहा है. NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में सिविल लाइन थाने के सामने दो कारों की भिड़ंत, हादसे के बाद युवक ने महिला से की गाली-गलौज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: रीवा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का छात्र को धमकाने का वीडियो वायरल, NSUI ने कार्रवाई की मांग की”

Leave a Comment

और पढ़ें