Rewa News: रीवा में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लंबे समय बाद दबोचा

Rewa News: रीवा में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लंबे समय बाद दबोचा

Rewa News: रीवा में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लंबे समय बाद दबोचा

Rewa News: रीवा में मासूम बच्ची से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, आरोपी जून महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था.

ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान राणा के खिलाफ जून में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था, केस दर्ज होने के बाद वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए बार बार अपने ठिकाने बदल रहा था, पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.

थाना कोतवाली रीवा

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 24 आपराधिक मामले

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सलमान राणा का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से  है, उसके खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, मारपीट समेत कई अन्य गंभीर अपराधों के कुल 24 मामले पहले से दर्ज हैं, पुलिस अन्य मामलों की भी जानकारी जुटा रही है.

गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा

सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है, थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले में जरूरी कार्रवाई पूरी की जा रही है.

घटना के बाद लोगों में था भारी आक्रोश

मासूम बच्ची से जुड़ी घटना के बाद इलाके में लोगों में नाराजगी देखने को मिली थी, स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की थी, पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : MP News: विपिन रघुवंशी ने किए बड़े खुलासे, फर्जी आईडी और ज्वेलरी को लेकर उठाए सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें