Sidhi News: सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा की सादगी चर्चा में, महिलाओं से कहा – मैं आपका नौकर हूं

Sidhi News: सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा की सादगी चर्चा में, महिलाओं से कहा - मैं आपका नौकर हूं

Sidhi News: सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा की सादगी चर्चा में, महिलाओं से कहा – मैं आपका नौकर हूं

Sidhi News: सीधी जिले के नए कलेक्टर विकास मिश्रा अपनी अलग और सक्रिय कार्यशैली को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पदभार संभालने के बाद से ही वे लगातार मैदानी क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं।

कौन हैं सीधी के नए कलेक्टर विकास मिश्रा? महिला के हाथ पर लिख दिया था अपना  नंबर - ias vikas mishra new sidhi collector profile swarochit somvanshi  removed - Navbharat Times

लगातार फील्ड विजिट से बढ़ी सक्रियता

कलेक्टर विकास मिश्रा सुबह, दोपहर और शाम जब भी समय मिलता है, वे स्कूल, अस्पताल और आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंच जाते हैं। उनकी इस सक्रियता को लेकर जिले में सकारात्मक चर्चा हो रही है।

वायरल वीडियो में दिया खास संदेश

हाल ही में धौहनी विधानसभा के नेबुहा ग्राम पंचायत में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कलेक्टर महिलाओं की समस्याएं सुनते नजर आते हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा -“मैं कलेक्टर नहीं, आपका नौकर हूं।” यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

स्वास्थ्य शिविर में लोगों की बड़ी भागीदारी

मझौली अंचल में आयोजित इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण पहुंचे थे। लोगों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर के सामने रखीं, जिन पर उन्होंने गंभीरता से सुनवाई की।

सरलता और संवेदनशीलता की सराहना

कलेक्टर की सहजता और विनम्र व्यवहार से लोग काफी प्रभावित नजर आए। आवेदन लेकर पहुंचे लोगों ने भी संतोष जताया और उनकी कार्यशैली की जमकर सराहना की, सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा की यह कार्यशैली प्रशासनिक सेवा में जनसंपर्क और संवेदनशीलता की नई मिसाल पेश कर रही है, जिसे लोग सराहनीय कदम मान रहे हैं।

 यह भी पढ़ें : Rewa News: ऑटो चालक जेवर से भरा बैग लेकर फरार, पुलिस ने घंटों में किया बरामद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें