Rewa News: रीवा के त्योंथर में भाजपा नेता आपस में भिड़े, भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान हुआ जोरदार हंगामा

Rewa News: रीवा के त्योंथर में भाजपा नेता आपस में भिड़े, भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान हुआ जोरदार हंगामा

Rewa News: रीवा के त्योंथर में भाजपा नेता आपस में भिड़े, भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान हुआ जोरदार हंगामा

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के त्योंथर स्थित तहसील कार्यालय के नए भवन के लिए आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम गुरुवार को भारी सियासी बवाल और हंगामे का अखाड़ा बन गया, इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के ही नेता और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी और धक्का-मुक्की की, इस दौरान भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने बीच-बचाव करते हुए पूर्व विधायक को मनाने की पूरी कोशिश की और उनका हाथ पकड़कर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने पहले पूजन स्थल और फिर मंच से मोर्चा खोलते हुए अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया.

शिलापट्टिका से नाम हटाने पर भड़के पूर्व विधायक

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब भूमि पूजन के दौरान त्योंथर के वर्तमान विधायक सिद्धार्थ तिवारी और सांसद जनार्दन मिश्रा पुरोहित के मंत्रोच्चार के बीच पूजन कार्य संपन्न कर रहे थे, इसी दौरान गुस्से से लाल होकर पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी वहां पहुंचे और उन्होंने सार्वजनिक रूप से विधायक पर तीखा हमला बोल दिया, उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि भूमि पूजन की शिलापट्टिका से उनका नाम जानबूझकर हटवा दिया गया है और पुरानी पट्टिका को बदलवा दिया गया है, उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि नए-नए विधायक बने हो, तुम्हारा यह कदम हमेशा याद रखा जाएगा, इसके साथ ही उन्होंने गुस्से में यहां तक कह दिया कि अगर कोई कार्यकर्ता यह कह दे कि मैंने कभी उसका अपमान किया है, तो मैं अपनी जिह्वा काटकर फेंक दूंगा.

Rewa News

सांसद जनार्दन मिश्रा की मध्यस्थता

पूर्व विधायक के तीखे तेवर देखते ही देखते उनके समर्थकों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके जवाब में वर्तमान विधायक सिद्धार्थ तिवारी के समर्थकों ने भी हूटिंग और नारेबाजी करनी शुरू कर दी, जिससे वहां भारी झड़प और तनाव की स्थिति पैदा हो गई, इस अप्रत्याशित तनातनी को देखकर सांसद जनार्दन मिश्रा तुरंत अपनी जगह से उठे और पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी के पास पहुंचकर उन्हें मनाने और शांत कराने का प्रयास करने लगे, वहीं पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी का कहना था कि उनके नाम से तैयार शिलापट्टिका को हटाकर उनका अपमान किया गया है, जिसे वे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे.

वर्तमान विधायक ने बताया पारिवारिक मामला

इस पूरे गर्माए हुए घटनाक्रम के बाद जब मीडिया ने वर्तमान विधायक सिद्धार्थ तिवारी से प्रतिक्रिया ली, तो उन्होंने पूरे विवाद को बहुत ही सहजता से टालते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का पूरी तरह से पारिवारिक मामला है, और बड़े-बड़े परिवारों में इस तरह की छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं, उन्होंने कहा कि वे इस विषय पर फिलहाल और अधिक कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं, बहरहाल, विकास कार्यों की सौगात मिलने वाले इस मंच पर जिस तरह से सियासी वर्चस्व की यह जंग खुलकर सामने आई है, उससे त्योंथर की स्थानीय राजनीति में गर्माहट आ गई है और यह क्षेत्र में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बयान पर रीवा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें