Rewa News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बयान पर रीवा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा भगवान श्रीराम को लेकर की गई कथित टिप्पणी के खिलाफ राजनीतिक माहौल गरमा गया है, इस टिप्पणी के कड़े विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गुरुवार की शाम को रीवा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के इस कथित बयान को बेहद अमर्यादित और आपत्तिजनक बताते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से पूरे देश से माफी मांगने की पुरजोर मांग की है.

आस्था और सांस्कृतिक चेतना का अपमान करने का आरोप
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव कविता पांडेय ने कथित बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सत्ताधारी दल पर तीखा हमला बोला, उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या दिल्ली मुख्यमंत्री का यह बयान भारतीय जनता पार्टी का आधिकारिक रुख है, उन्होंने आगे कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों की अटूट आस्था, धर्म और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं, उनके बारे में किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा या टिप्पणी का इस्तेमाल करने से देश भर के सनातन श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचती है.

‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’
कांग्रेस महासचिव कविता पांडेय ने जोर देकर कहा कि राजनीति में मतभेद और विचारधारा की लड़ाई अपनी जगह हो सकती है, लेकिन लोगों की धार्मिक आस्था और आराध्य देवी-देवताओं के प्रति सम्मान बनाए रखना हर जनप्रतिनिधि का पहला कर्तव्य है, उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए और कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि ‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’, रीवा में हुए इस पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन के बाद से स्थानीय राजनीति में बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर काफी तेज हो गया है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के त्योंथर में बच्चों की जान से खिलवाड़, किचन पर कब्जे के कारण सड़क पर बैठकर खाने को मजबूर छात्र
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









