Rewa News: रीवा के बहुरी बांध क्षेत्र में सार्वजनिक मार्ग बंद होने से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Rewa News: रीवा के बहुरी बांध क्षेत्र में सार्वजनिक मार्ग बंद होने से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Rewa News: रीवा के बहुरी बांध क्षेत्र में सार्वजनिक मार्ग बंद होने से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Rewa News: रीवा जिले के बहुरी बांध क्षेत्र में सार्वजनिक मार्ग को खेत में जोत दिए जाने का मामला सामने आया है. रास्ता बंद होने से कई गांवों का मुख्य सड़क से सीधा संपर्क टूट गया है. इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, समस्या के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जनसुनवाई में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को ज्ञापन सौंपकर रास्ता बहाल कराने की मांग की.

स्कूली बच्चों और किसानों को हो रही सबसे ज्यादा परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि जिस सार्वजनिक मार्ग का वर्षों से उपयोग किया जा रहा था, उसे खेत का हिस्सा बताकर जोत दिया गया. इसके कारण अब लोगों को कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, बरसात के चलते वैकल्पिक रास्ता भी कीचड़ से भर गया है. इससे स्कूली बच्चों, किसानों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है. ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति में गांव तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है.

सीमांकन कर रास्ता बहाल करने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर सीमांकन कराए और सार्वजनिक मार्ग को तत्काल बहाल किया जाए, उनका कहना है कि रास्ता बंद रहने से पूरे गांव का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों की दैनिक गतिविधियां बाधित हो रही हैं.

ग्रामीणों ने सुनाई अपनी परेशानी

ग्रामीण सविता साकेत ने बताया कि यह रास्ता कई वर्षों से गांव के लोग इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन इसे जोत दिए जाने से सभी के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है, राजकुमारी साकेत ने कहा कि बच्चों को स्कूल जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है और बरसात के मौसम में परेशानी और बढ़ गई है, वहीं, शिवनारायण कोल ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर रास्ता खुलवाने की मांग की.

कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि जनसुनवाई में ग्रामीणों का आवेदन प्राप्त हुआ है. संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं, उन्होंने कहा कि यदि जांच में सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण या अवरोध की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रास्ता बहाल कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में फर्जी दस्तावेजों से 31.50 लाख का बैंक लोन लेने का मामला, पीएमएफएमई योजना में गड़बड़ी पर EOW की कार्रवाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें