Rewa News: रीवा हादसे का CCTV आया सामने, पैदल विहार कर रहीं जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,

Rewa News: रीवा हादसे का CCTV आया सामने, पैदल विहार कर रहीं जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,

Rewa News: रीवा हादसे का CCTV आया सामने, पैदल विहार कर रहीं जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,

Rewa News: रीवा से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कलेक्टोरेट के सामने सड़क किनारे शांतिपूर्वक पैदल विहार कर रही तीन जैन साध्वियों को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से कुचल दिया। इस हादसे में दो साध्वियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य साध्वी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूरे देश में जैन समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

CCTV में कैद हुआ हादसा

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीनों साध्वियां सड़क किनारे अनुशासित तरीके से पैदल विहार कर रही थीं। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई एक अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

थोड़ा आगे चलकर कार साध्वियों को कुचल देती है।

दो साध्वियों की मौत

हादसे में पूज्य श्रुति मति माता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उपसमिति माता ने इलाज के दौरान संजय गांधी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं आर्यिका माता की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज जारी है, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों साध्वियों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

270 किलोमीटर भागा आरोपी ड्राइवर

हादसे के बाद आरोपी चालक रशीद आबाद अली शाह मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह रीवा से करीब 270 किलोमीटर दूर तक भाग निकला था। रीवा पुलिस के इनपुट पर जबलपुर की बरगी पुलिस ने बहोरीपार टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी तुरंत हरकत में आया। कमिश्नर बीएस जामोद, डिप्टी कमिश्नर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी गुरुकरण सिंह ने अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पूरे मामले की जानकारी ली।

जैन समाज ने उठाई न्यायिक जांच की मांग

इस हादसे के बाद जैन समाज ने सरकार से उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। समाज का कहना है कि यह केवल सड़क हादसा नहीं, बल्कि बड़ी लापरवाही या साजिश भी हो सकती है, समाज की मांग है कि पूरे मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी SIT से कराई जाए और सभी डिजिटल व सीसीटीवी साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए।

संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग

जैन समाज ने देशभर में पैदल विहार करने वाले संतों और साध्वियों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर “संत सुरक्षा नीति” लागू करने की मांग भी उठाई है। समाज का कहना है कि संतों की सुरक्षा केवल एक समुदाय नहीं बल्कि देश की आध्यात्मिक विरासत की सुरक्षा का विषय है।

25 मई को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

घटना के विरोध में 25 मई को देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन और मौन रैलियां आयोजित की जाएंगी। खंडवा में सकल जैन समाज द्वारा सुबह 8 बजे विशाल मौन रैली निकाली जाएगी, जो महावीर उद्यान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचेगी, रैली के समापन पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में शिक्षक की आत्महत्या की कोशिश से मचा बवाल, ICU में जिंदगी की जंग

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें