Rewa News: रीवा के टिकुरी गांव में कलेक्टर की ग्राम चौपाल, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
Rewa News: रीवा जिले के गंगेव जनपद पंचायत के टिकुरी गांव में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने अनोखी ग्राम चौपाल आयोजित की। खास बात यह रही कि वे 42 विभागीय अधिकारियों के साथ नॉन-एसी बस से कलेक्ट्रेट से गांव पहुंचे।

जमीन पर बैठकर सुनी समस्याए
गांव पहुंचने के बाद कलेक्टर और सभी अधिकारी ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनते नजर आए। इस दौरान राजस्व, सड़क, पानी, आवास और आंगनवाड़ी से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।
लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
राजस्व प्रकरणों में देरी पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित नायब तहसीलदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं आंगनवाड़ी केंद्रों की अनियमितता पर सुपरवाइजर के निलंबन और सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया।
विकास कार्यों में तेजी के आदेश
सड़क चौड़ीकरण, रास्ता विवाद और पेयजल समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में अधूरे निर्माण वाले आवासों को निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई।
अधिकारियों को सख्त चेतावनी
नल-जल योजना में लापरवाही पर पीएचई उपयंत्री और रोजगार सहायक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही घर-घर बिजली मीटर लगाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया, कलेक्टर ने साफ कहा कि यदि टिकुरी गांव की शिकायतें फिर से जनसुनवाई में आईं तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में विधायक नरेंद्र प्रजापति का बाइक राइड वीडियो वायरल, ट्रैफिक नियमों पर उठे सवाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
