Rewa News: संबल कार्ड और छात्रवृत्ति को लेकर एनएसयूआई का विरोध, ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में सौंपा ज्ञापन

Rewa News: संबल कार्ड और छात्रवृत्ति को लेकर एनएसयूआई का विरोध, ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में सौंपा ज्ञापन

Rewa News: संबल कार्ड और छात्रवृत्ति को लेकर एनएसयूआई का विरोध, ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में सौंपा ज्ञापन

Rewa News: रीवा स्थित ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में शुक्रवार को एनएसयूआई ने विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

संबल कार्ड और छात्रवृत्ति बना मुख्य मुद्दा

ज्ञापन में बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों के संबल कार्ड कोड जनरेट न होने और छात्रवृत्ति राशि नहीं मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि इन समस्याओं के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

25 हजार से अधिक फीस का दबाव

जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने बताया कि संबल कार्ड कोड जनरेट न होने के कारण विद्यार्थियों को एकमुश्त 25 हजार रुपये से अधिक की फीस जमा करनी पड़ रही है। अधिकतर छात्र मध्यमवर्गीय और किसान परिवारों से आते हैं, जिसके चलते इतनी बड़ी राशि एक साथ जमा करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।

छात्रवृत्ति को लेकर गंभीर आरोप

एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों से पहले पूरी फीस जमा करवाई जाती है और बाद में छात्रवृत्ति लौटाने का आश्वासन दिया जाता है। लेकिन कई वर्षों से छात्रों को छात्रवृत्ति राशि नहीं मिली है, जिससे छात्रों और उनके परिजनों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

तीन दिन का अल्टीमेटम

एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो छात्रहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने प्रशासन को जल्द कार्रवाई के लिए कहा है, इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सत्यम मिश्रा, रीवा विधानसभा अध्यक्ष संस्कार त्रिपाठी, जिला सचिव अजय सिंह, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशू वर्धन सिंह सहित कई छात्र नेता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में पदस्थ कांस्टेबल का खंडवा में संदिग्ध हालात में शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें