Rewa News: रीवा में बाढ़ से तबाही, हजारों घरों में घुसा पानी, गर्भवती महिला और नवजातों का रेस्क्यू

Rewa News: रीवा में बाढ़ से तबाही, हजारों घरों में घुसा पानी, गर्भवती महिला और नवजातों का रेस्क्यू

Rewa News: रीवा में बाढ़ से तबाही, हजारों घरों में घुसा पानी, गर्भवती महिला और नवजातों का रेस्क्यू

Rewa News: रीवा में 19 और 20 अगस्त को हुई तेज बारिश के बाद शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बाढ़ का असर देखने को मिला है. हुजूर तहसील के शहरी क्षेत्र में 8,392 मकान प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है. इनमें 1,141 घरों में घरेलू सामान खराब हुआ, जबकि 336 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है. प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है और अधिकारियों को तय समय में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं.

रीवा में दिखा प्रकृति का रौद्र रूप, लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, SDERF  और NDRF की टीमें तैनात

हुजूर में मौत, राहत कार्य तेज

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सभी एसडीएम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तीन दिन के भीतर पूरा करने को कहा है. हुजूर तहसील के ग्राम टीकर में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी प्रशासन ने दी है. तहसील क्षेत्र में 2,390 मकानों में पानी भरने की सूचना है, जबकि 461 घरों में घरेलू सामान और 759 मकानों में आंशिक नुकसान दर्ज किया गया है. जलभराव वाले क्षेत्रों में सफाई और पानी निकासी का काम भी जारी है.

छत पर फंसी गर्भवती महिला का रेस्क्यू

बाढ़ के बीच झिरिया में एसडीईआरएफ की टीम ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. टीम के अनुसार बड़ी संख्या में बच्चों समेत करीब 116 लोगों का रेस्क्यू किया गया. इसी दौरान रवि द्विवेदी का परिवार पानी में फंस गया था. उनकी पत्नी गर्भवती थीं और डिलीवरी की तारीख 20 अगस्त बताई गई थी. पानी पहली मंजिल तक पहुंचने के बाद टीम को सूचना मिली, जिसके बाद महिला समेत परिवार को सुरक्षित निकाला गया.

एक हजार से ज्यादा लोगों को बचाया

एसडीईआरएफ के मुताबिक रीवा जिले में अब तक एक हजार से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला जा चुका है. रेस्क्यू अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं, नवजात बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को प्राथमिकता दी गई. जवा के धनिगवां में करीब चार दिन के नवजात बच्चे को भी बाढ़ के बीच से सुरक्षित निकाला गया और उसके लिए चिकित्सा सहायता की व्यवस्था कराई गई.

सिरमौर में भी बड़े पैमाने पर नुकसान

सिरमौर तहसील में 6,920 मकान बाढ़ से प्रभावित बताए गए हैं. सर्वे में 1,142 घरों में घरेलू सामान का नुकसान, 1,825 मकानों में आंशिक क्षति और 117 मकानों के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है. यहां पशुधन का भी नुकसान हुआ है, जिसमें 8 गाय, 12 भैंस और 59 सूअरों की मौत बताई गई है. वहीं त्योंथर के राहत शिविर में 41 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए हैंडपंपों की मरम्मत और क्लोरीनेशन का काम कराया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में जर्जर मकान का छज्जा और सीढ़ी गिरी, 22 साल के युवक समीर खान की मौत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें