Rewa News: रीवा में भारी बारिश का असर, 31 अगस्त और 1 सितंबर को सभी स्कूल बंद

Rewa News: रीवा में भारी बारिश का असर, 31 अगस्त और 1 सितंबर को सभी स्कूल बंद

Rewa News: रीवा में भारी बारिश का असर, 31 अगस्त और 1 सितंबर को सभी स्कूल बंद

Rewa News: रीवा में लगातार हो रही बारिश के बीच रीवा सहित विंध्य क्षेत्र में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. सतना में बाढ़ जैसे हालात हैं, वहीं रीवा में भी लगातार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान और जिले के हालात को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने 31 अगस्त और 1 सितंबर को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है.

दो दिन नहीं होगी पढ़ाई

जारी आदेश के अनुसार, 31 अगस्त और 1 सितंबर को स्कूलों में नियमित पठन-पाठन बंद रहेगा. हालांकि, यदि इन दोनों दिनों में पहले से कोई परीक्षा निर्धारित है तो उसका आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार ही किया जाएगा. प्रशासन ने यह फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है, क्योंकि कई इलाकों में बारिश के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है.

शिक्षकों को स्कूल आने से राहत नहीं

स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन शिक्षकों को इस दौरान पूरी तरह छुट्टी नहीं दी गई है. शिक्षकों को स्कूल या संबंधित कार्यालय में पहुंचकर विभागीय और कार्यालयीन कार्य पूरे करने होंगे. यानी बारिश के कारण छात्रों की कक्षाएं भले ही स्थगित रहेंगी, लेकिन शिक्षकों की जिम्मेदारियां जारी रहेंगी.

रास्ते बंद होने से बढ़ी परेशानी

लगातार बारिश और बाढ़ के कारण जिले के कई ग्रामीण और निचले इलाकों के रास्ते प्रभावित हुए हैं. कुछ स्थानों पर आवागमन पूरी तरह बाधित होने से शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए स्कूल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है. ऐसे हालात को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने ई-अटेंडेंस व्यवस्था में भी अस्थायी राहत दी है.

लोकेशन की बाध्यता में मिली छूट

बारिश और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के शिक्षकों को ई-अटेंडेंस दर्ज करने के लिए लोकेशन संबंधी छूट दी गई है. इसके तहत शिक्षक जहां मौजूद हैं, वहीं से अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे. रीवा के साथ सतना जिले में भी भारी बारिश के कारण पहले ही दो दिन का स्कूल अवकाश घोषित किया जा चुका है. प्रशासन लगातार मौसम और बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में अस्पताल की चार मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें