Rewa News: रीवा में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से दो जैन साध्वियों की मौत, एक गंभीर

Rewa News: रीवा में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से दो जैन साध्वियों की मौत, एक गंभीर

Rewa News: रीवा में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से दो जैन साध्वियों की मौत, एक गंभीर

Rewa News: रीवा में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही तीन जैन साध्वियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा कलेक्ट्रेट के सामने हुआ, जहां कार अनियंत्रित होकर साध्वियों की तरफ आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

दो साध्वियों की मौत

हादसे में श्रुति मति माता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उपसमिति माता ने संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरी साध्वी आरिका माता गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सड़क किनारे पैदल जा रही थीं साध्वियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों जैन साध्वियां सड़क किनारे पैदल चल रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर उनकी तरफ बढ़ी और उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

जैन समाज में शोक और आक्रोश का माहौल

घटना के बाद रीवा सहित पूरे जैन समाज में गहरा शोक और आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल और जैन धर्मशाला पहुंचे। दोनों दिवंगत साध्वियों के शव अंतिम दर्शन के लिए रखे गए, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया गया।

270 किलोमीटर भागने के बाद आरोपी गिरफ्तार

हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपी को जबलपुर के बहोरीपार टोल नाके से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद करीब 270 किलोमीटर तक भागता रहा। बरगी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और रीवा पुलिस को सूचना दी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। कमिश्नर बीएस जामोद, डिप्टी कमिश्नर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी गुरुकरण सिंह ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, अगले तीन दिन और बढ़ेगा तापमान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें