Rewa News: रीवा बाल संप्रेषण गृह में नाबालिग की आत्महत्या, हाथ पर लड़की का नाम और ‘Miss You’ लिखे मिलने से जांच में नया मोड़

Rewa News: रीवा बाल संप्रेषण गृह में नाबालिग की आत्महत्या, हाथ पर लड़की का नाम और 'Miss You' लिखे मिलने से जांच में नया मोड़

Rewa News: रीवा बाल संप्रेषण गृह में नाबालिग की आत्महत्या, हाथ पर लड़की का नाम और ‘Miss You’ लिखे मिलने से जांच में नया मोड़

Rewa News: रीवा के बाल संप्रेषण गृह, बाल सुधार गृह, में सोमवार देर रात एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस की जांच में नया तथ्य सामने आया है. मृतक के हाथ पर एक नाबालिग लड़की का नाम और ‘Miss You’ लिखा मिला है. पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए मामले की जांच तेज कर दी है.

एक सप्ताह पहले पॉक्सो मामले में भेजा गया था बाल संप्रेषण गृह

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक पटेल के रूप में हुई है. उसे एक सप्ताह पहले पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर रीवा के बाल संप्रेषण गृह में निरुद्ध किया गया था, सोमवार देर रात ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा. कर्मचारियों की मदद से उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Madhya Pradesh (Rewa) Bal Sudhar Grah CCTV Footage | Rewa News

पिता ने प्रेम प्रसंग का किया दावा

मृतक के पिता चंद्रशेखर पटेल का कहना है कि उनके बेटे और संबंधित नाबालिग लड़की के बीच प्रेम संबंध था. उनका आरोप है कि लड़की के पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद किशोर न्याय बोर्ड ने उसे बाल संप्रेषण गृह भेजा, परिजनों का दावा है कि मामला दर्ज होने के बाद से किशोर मानसिक तनाव में था.

हाथ पर मिला लड़की का नाम और ‘Miss You’

पुलिस जांच के दौरान मृतक के हाथ पर संबंधित नाबालिग लड़की का नाम और ‘Miss You’ लिखा मिला. अधिकारियों ने इसे जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हुए सभी पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी है, जांच में यह भी सामने आया कि घटना से पहले नाबालिग ने रात का भोजन नहीं किया था. कर्मचारियों के समझाने के बावजूद उसने खाना खाने से इनकार कर दिया था.

हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य, बाल संप्रेषण गृह के कर्मचारियों और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों, किशोर की मानसिक स्थिति और बाल संप्रेषण गृह की परिस्थितियों सहित सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के बहुरी बांध क्षेत्र में सार्वजनिक मार्ग बंद होने से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें