Rewa News: रीवा जिला अस्पताल को बड़ी सौगात, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने 4 नई स्वास्थ्य इकाइयों का किया लोकार्पण
Rewa News: रीवा के कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को चार नई स्वास्थ्य इकाइयों का लोकार्पण किया. इनमें आदर्श टीकाकरण केंद्र, फिजियोथैरेपी यूनिट, मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट और गर्भ संस्कार कक्ष शामिल हैं.

प्रदेश की पहली मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट
यूनिसेफ के सहयोग से स्थापित मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट प्रदेश की पहली ऐसी इकाई बताई जा रही है. यहां जन्म के समय गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को भर्ती कर विशेष उपचार की सुविधा मिलेगी. इसका उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है.
गर्भ संस्कार कक्ष में मिलेगी विशेष सलाह
गर्भ संस्कार कक्ष में गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ योग, ध्यान, संगीत चिकित्सा और संतुलित पौष्टिक आहार से जुड़ी जानकारी दी जाएगी. विशेषज्ञों के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान सकारात्मक और शांत वातावरण मां और शिशु, दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है.
मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
नवनिर्मित फिजियोथैरेपी यूनिट मरीजों के पुनर्वास में मदद करेगी, जबकि आदर्श टीकाकरण केंद्र में बच्चों को विभिन्न गंभीर बीमारियों से बचाव के सभी आवश्यक टीके लगाए जाएंगे. इन नई सुविधाओं से अस्पताल में इलाज और स्वास्थ्य सेवाएं पहले से अधिक सुलभ और प्रभावी होंगी.
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है. जल्द ही जिला चिकित्सालय में नए ओपीडी भवन और अन्य विकास कार्य भी पूरे किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक भी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा और इसके लिए डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तरक्की से जलन में दोस्तों ने की हत्या
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
