Rewa News: रीवा में सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तरक्की से जलन में दोस्तों ने की हत्या
Rewa News: रीवा की सिटी कोतवाली पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड अनूप सेन हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मृतक के दोस्त थे. अनूप 18 मई को लापता हुआ था, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई.

उत्तर प्रदेश के जंगल में मिला कंकाल
जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के महुरिया जंगल में एक नर कंकाल मिलने की सूचना मिली. पहचान और जांच के बाद उसकी पुष्टि अनूप सेन के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की जांच तेज की.
तरक्की से जलन बनी हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी यशवंत चतुर्वेदी और पंकज शुक्ला, जो आपस में जीजा-साले हैं, अनूप के साथ सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे. अनूप कंपनी में तेजी से आगे बढ़ रहा था और गार्ड उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी संभालने लगा था. इसी बात से दोनों आरोपी उससे रंजिश रखने लगे और हत्या की साजिश रच डाली.
जंगल में ले जाकर गला घोंटकर की हत्या
पुलिस के मुताबिक, 18 मई को यशवंत अनूप को अपने गांव ले गया. रात में मंदिर परिसर में शराब पीने के बाद अगले दिन पंकज भी वहां पहुंच गया. इसके बाद तीनों महुरिया जंगल पहुंचे, जहां शराब पार्टी के दौरान दोनों आरोपियों ने गमछे से अनूप का गला घोंट दिया. मौत सुनिश्चित करने के लिए उसके शरीर पर भी हमला किया गया.
पहचान छिपाने के लिए बदला बाइक का नंबर
हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस के अनुसार, यशवंत ने मृतक की बुलेट मोटरसाइकिल पंकज को दे दी और पहचान छिपाने के लिए उसका नंबर भी बदल दिया. जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में SDRF का विशेष प्रशिक्षण, स्वयंसेवकों को सिखाए आग, गैस रिसाव और आपदा बचाव के तरीके
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
