Rewa News: पन्ना में सर्राफा व्यापारी को गांजा केस में फंसाने की धमकी, 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 पर FIR

Rewa News: पन्ना में सर्राफा व्यापारी को गांजा केस में फंसाने की धमकी, 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 पर FIR

Rewa News: पन्ना में सर्राफा व्यापारी को गांजा केस में फंसाने की धमकी, 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 पर FIR

Rewa News: रीवा के रहने वाले सर्राफा कारोबारी मोहनलाल सोनी जब बागेश्वर धाम जा रहे थे, तभी पन्ना के मड़ला गांव के पास उन्हें कुछ लोगों ने रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताकर आरोपियों ने कारोबारी पर गांजा तस्करी का आरोप लगाया और कार से कथित तौर पर एक पॉलिथीन निकालकर उसे गांजा बताया।

सिविल ड्रेस में पहुंचे युवक

कारोबारी के मुताबिक दो युवक सिविल कपड़ों में आए थे। उन्होंने खुद को पुलिस से जुड़ा बताया और कहा कि मामला निपटाना है। इसके बाद कारोबारी की कार को शराब दुकान तक ले जाया गया, जहां एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी भी पहुंच गया।

बंधक बनाकर मांगे रुपए

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे करीब दो घंटे तक शराब दुकान के पीछे बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान गांजा तस्करी के केस में फंसाने की धमकी दी गई और मामला रफा-दफा करने के बदले एक लाख रुपए की मांग की गई। बाद में सौदा 95 हजार रुपए में तय हुआ।

नकद और ऑनलाइन दोनों तरीके से हुई वसूली

मोहनलाल सोनी ने 45 हजार रुपए नकद दिए, जबकि बाकी 50 हजार रुपए अलग-अलग नंबरों और QR कोड के जरिए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। पैसे मिलने के बाद ही आरोपियों ने उन्हें छोड़ा।

जांच में खुली पुलिसकर्मियों की साजिश

व्यापारी की शिकायत के बाद पन्ना एसपी ने मामले की जांच कराई। जांच में थाना प्रभारी रचना पटेल, हेड कॉन्स्टेबल रज्जाक खान, कॉन्स्टेबल रामशरण अहिरवार और बृजेश यादव की भूमिका सामने आई। इसके बाद चारों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई।

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी

मामला सामने आने के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं चारों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के बंजारी गांव में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें