Rewa News: जोगिनिहाई टोल प्लाजा पर वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन चेयरमैन संजय नगाइच का विवाद, वीडियो वायरल

Rewa News: जोगिनिहाई टोल प्लाजा पर वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन चेयरमैन संजय नगाइच का विवाद, वीडियो वायरल

Rewa News: जोगिनिहाई टोल प्लाजा पर वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन चेयरमैन संजय नगाइच का विवाद, वीडियो वायरल

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा स्थित जोगिनिहाई टोल प्लाजा पर मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और भाजपा नेता संजय नगाइच का टोल कर्मचारियों के साथ विवाद सामने आया है. घटना का वीडियो मंगलवार शाम सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया. वीडियो में संजय नगाइच और टोल कर्मचारियों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है.

चेयरमैन बोले, मुझे नहीं जानते क्या?

वायरल वीडियो में संजय नगाइच कर्मचारियों से कहते सुनाई दे रहे हैं कि तुम मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन को नहीं जानते, नशे में हो क्या. इस पर टोल कर्मचारी भी जवाब देते हुए कहते हैं कि नशे में तो आप लग रहे हैं. बातचीत के दौरान संजय नगाइच कलेक्टर को फोन लगाने की बात भी कहते नजर आ रहे हैं.

टोल शुल्क को लेकर शुरू हुआ था विवाद

टोल कर्मचारियों का आरोप है कि संजय नगाइच शुरुआत में टोल शुल्क का भुगतान नहीं करना चाहते थे और अपने पद का हवाला देकर रौब दिखा रहे थे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ. कर्मचारियों के मुताबिक, बाद में टोल शुल्क का भुगतान कर दिया गया था. यह पूरी घटना 17 और 18 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 12 बजकर 10 मिनट की बताई जा रही है.

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का दावा

टोल कर्मचारियों का कहना है कि घटना के बाद टोल संचालन से जुड़ी MARCO कंपनी ने कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को मौखिक रूप से मामले की जानकारी दी थी. कंपनी की ओर से कर्मचारियों को उचित कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया गया था. हालांकि, कर्मचारियों का दावा है कि जब उन्हें कार्रवाई होती नजर नहीं आई तो उन्होंने घटना का वीडियो सार्वजनिक कर दिया. इस संबंध में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला.

चेयरमैन के वाहन चालकों ने भी लगाए गंभीर आरोप

वहीं, दूसरी तरफ संजय नगाइच की ओर से उनके वाहन चालकों ने टोल कर्मचारियों पर मारपीट, अभद्र व्यवहार और धमकी देने के आरोप लगाए हैं. चालकों ने जातिसूचक गालियां दिए जाने का आरोप भी लगाया है. इनमें सुनील मेहरा और संतोष सेन शामिल हैं, इस मामले में संजय नगाइच की ओर से 19 अक्टूबर को थाना प्रभारी को लिखित शिकायत भी दी गई थी. शिकायत में टोल ऑपरेटर राहुल श्रीवास और टोल इंचार्ज धीरेंद्र सिंह पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं. साथ ही दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है.

आमने-सामने आए दोनों पक्ष

फिलहाल जोगिनिहाई टोल प्लाजा का यह मामला दोनों पक्षों के आरोपों और वायरल वीडियो के कारण सुर्खियों में है. एक तरफ टोल कर्मचारी पद का रौब दिखाने और शुल्क को लेकर विवाद शुरू होने का आरोप लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ चेयरमैन के वाहन चालकों ने मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप लगाए हैं. ऐसे में पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और दोनों पक्षों के दावों की पुष्टि होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: नए बस स्टैंड के सम्राट फैमिली शोरूम में घुसी कार, नशे में गाड़ी चलाने का आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: जोगिनिहाई टोल प्लाजा पर वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन चेयरमैन संजय नगाइच का विवाद, वीडियो वायरल”

Leave a Comment

और पढ़ें