CG News: गौरेला में खुला नया धान खरीदी केंद्र, किसानों को मिली गांव में ही उपज बेचने की सुविधा

CG News: गौरेला में खुला नया धान खरीदी केंद्र, किसानों को मिली गांव में ही उपज बेचने की सुविधा

CG News: गौरेला में खुला नया धान खरीदी केंद्र, किसानों को मिली गांव में ही उपज बेचने की सुविधा

CG News: छत्तीसगढ़ के गौरेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरजा में इस साल नया धान खरीदी केंद्र शुरू किया गया है. गांव में ही खरीदी केंद्र की सुविधा मिलने से स्थानीय किसानों को बड़ी राहत मिली है. अब उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए दूसरे गांवों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, ग्राम पंचायत कोरजा के किसान जीवन लाल राठौर ने बताया कि पहले धान बेचने के लिए उन्हें करीब 8 किलोमीटर दूर धनौली खरीदी केंद्र जाना पड़ता था. दूरी के साथ वहां किसानों की अधिक भीड़ भी परेशानी का कारण बनती थी. इसके चलते धान विक्रय की प्रक्रिया में काफी समय और मेहनत लगती थी.

गौरेला पेंड्रा मरवाही : नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिली बड़ी राहत, अब अपने ही गांव में बेच रहे धान

गांव में ही धान बेचने की मिलेगी सुविधा

जीवन लाल राठौर के मुताबिक, इस वर्ष कोरजा में नया खरीदी केंद्र शुरू होने से उनकी पुरानी समस्या दूर हो गई है. अब वे अपने गांव में ही धान लेकर पहुंच सकेंगे और आसानी से अपनी उपज का विक्रय कर पाएंगे. इससे किसानों को आवागमन में लगने वाला समय और श्रम दोनों बचेंगे, नवीन खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. इसके अलावा किसान ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से घर बैठे ही धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं. इससे टोकन कटवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी भी कम हुई है.

नई सुविधा से किसानों में खुशी

गांव में ही धान खरीदी केंद्र शुरू होने से जीवन लाल राठौर सहित क्षेत्र के अन्य किसान भी खुश हैं. अब उन्हें धनौली तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक होगी, किसान जीवन लाल राठौर ने गांव में नवीन धान खरीदी केंद्र की सुविधा मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया. कोरजा में इस केंद्र की शुरुआत से किसानों को नजदीक में ही उपज बेचने का विकल्प मिला है, जिससे उनकी दूरी, समय और मेहनत की बचत हो रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: दंतेवाड़ा के गीदम धान खरीदी केंद्र में किसान ने बेचा धान, व्यवस्थाओं को बताया संतोषजनक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें