Rewa News: होटल के कमरे में पति को दूसरी युवती के साथ देख भड़की पत्नी, जमकर हुआ हंगामा
Rewa News: रीवा शहर के नया बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में रविवार को पति-पत्नी के विवाद के चलते जमकर हंगामा हुआ. पत्नी ने होटल के एक कमरे में अपने पति को दूसरी युवती के साथ देख लिया, जिसके बाद मौके पर विवाद बढ़ गया. घटना के दौरान होटल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई.

कमरे तक पहुंची पत्नी
महिला का दावा है कि उसकी शादी 3 जुलाई 2025 को कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी. रविवार को उसे सूचना मिली कि उसका पति होटल में मौजूद है. जानकारी मिलने के बाद वह होटल पहुंची और तलाश करते हुए संबंधित कमरे तक पहुंच गई. दरवाजा खुलने पर उसने अपने पति को एक अन्य युवती के साथ देखा.
होटल परिसर में बढ़ा विवाद
कमरे का दरवाजा खुलते ही पति-पत्नी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. विवाद कुछ ही देर में होटल परिसर तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए.
युवती ने भी किया अपना दावा
बताया जा रहा है कि कमरे में मौजूद युवती ने भी स्वयं को युवक की पत्नी बताया. इसके बाद विवाद और गहरा गया. इसी दौरान युवक ने कथित तौर पर कहा कि वह दूसरी युवती के साथ रहना चाहता है और अपनी पहली पत्नी से अलग होना चाहता है.
थाने पहुंचा मामला
विवाद के बाद महिला अपने पति को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची, जहां दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात पुलिस के सामने रखी. पुलिस ने मामले की जानकारी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि होटल में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना मिलने पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है. आवेदन और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : MP News: ग्वालियर में 21 करोड़ की साइबर ठगी, क्रिप्टो निवेश के नाम पर CA से करोड़ों की ठगी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
