Rewa News: रीवा में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही FD से 1 लाख रुपये पार

Rewa News: रीवा में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही FD से 1 लाख रुपये पार

Rewa News: रीवा में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही FD से 1 लाख रुपये पार

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया. जस्ट डायल पर डॉक्टर का नंबर खोजने के बाद ठगों ने खुद को अपॉइंटमेंट एजेंट बताकर पीड़ित से APK फाइल डाउनलोड कराई. इसके बाद मुथूट फाइनेंस में बेटे के नाम की एफडी से 1 लाख रुपये निकालकर पश्चिम बंगाल के एक बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जस्ट डायल पर नंबर खोजने के बाद आया ठग का फोन

पीड़ित राजेश्वरी प्रसाद द्विवेदी ने डॉक्टर देवेश अग्रवाल का नंबर खोजने के लिए जस्ट डायल पर संपर्क किया था. कुछ देर बाद एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को डॉक्टर का अपॉइंटमेंट कराने वाला बताया. उसने 5 रुपये की रसीद कटने की बात कहकर एक APK फाइल की लिंक भेजी और उसे डाउनलोड करने के लिए कहा. पीड़ित ने भरोसा कर फाइल डाउनलोड कर ली.

अगले दिन खुला ठगी का राज

अगले दिन ठग ने फिर फोन कर बताया कि रविवार होने के कारण डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं और सोमवार को अपॉइंटमेंट मिलेगा. इसी दौरान पीड़ित को संदेह हुआ. जब उन्होंने अपने बैंक खाते और निवेश की जांच की तो पता चला कि मुथूट फाइनेंस में बेटे के नाम की 2 लाख रुपये की एफडी में से 1 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं.

पश्चिम बंगाल भेजी गई रकम

पुलिस जांच में सामने आया कि ठगों ने एफडी तुड़वाकर 1 लाख रुपये पश्चिम बंगाल के एक बैंक खाते में ट्रांसफर किए. इनमें से 70 हजार रुपये कोलकाता में एटीएम के जरिए निकाले जा चुके हैं. बाकी रकम का पता लगाने और आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है.

APK फाइल कभी डाउनलोड न करें

सिविल लाइन थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में साइबर ठगी की पुष्टि हुई है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर APK फाइल डाउनलोड न करें, न ही किसी लिंक पर क्लिक करें. डॉक्टर का अपॉइंटमेंट या किसी भी ऑनलाइन सेवा के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या सत्यापित नंबर का ही उपयोग करें.

यह भी पढ़ें : Rewa News: होटल के कमरे में पति को दूसरी युवती के साथ देख भड़की पत्नी, जमकर हुआ हंगामा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें