Rewa News: रीवा में जनसुनवाई के दौरान रो पड़ी महिला, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने तहसीलदार को लगाई कड़ी फटकार

Rewa News: रीवा में जनसुनवाई के दौरान रो पड़ी महिला, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने तहसीलदार को लगाई कड़ी फटकार

Rewa News: रीवा में जनसुनवाई के दौरान रो पड़ी महिला, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने तहसीलदार को लगाई कड़ी फटकार

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, महसांव क्षेत्र पहुंचे रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के समक्ष जब एक महिला जमीन से जुड़ी समस्या बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी, तो कलेक्टर ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया, पीड़ित महिला की परेशानी देखकर नाराज कलेक्टर ने बिना देरी किए मौके से ही गुढ़ तहसीलदार अरुण कुमार यादव को फोन लगाया और प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा एतराज जताया.

तहसीलदार को फोन लगाकर बात करते कलेक्टर।

तहसीलदार को सख्त चेतावनी और फटकार

तहसीलदार से बातचीत के दौरान कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के सख्त तेवर देखने को मिले, उन्होंने जनसुनवाई में लोगों की अनदेखी किए जाने पर तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि “ज्यादा उड़ रहे हो, अभी जमीन में उतार दूंगा, शर्म करो, आपके नाम से लोग रो रहे हैं”, कलेक्टर ने अधिकारी से तत्काल प्रकरण की पूरी स्थिति स्पष्ट करने को कहा और पीड़ित महिला की समस्या का अविलंब नियमानुसार निराकरण करने के सख्त निर्देश जारी किए.

पीएम आवास स्वीकृत होने के बाद भी अटका निर्माण कार्य

पीड़ित महिला ने कलेक्टर को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत मकान स्वीकृत हो चुका है, लेकिन जमीन से संबंधित प्रकरण में तहसीलदार द्वारा स्थगन (स्टे) आदेश जारी कर दिए जाने के कारण निर्माण कार्य रुक गया है, महिला ने आरोप लगाया कि रामजी, भारतलाल और कमलेश के नाम से चल रहे इस मामले को लेकर वह महीनों से तहसील कार्यालय के लगातार चक्कर काट रही है, परंतु उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है.

घटना का वीडियो वायरल 

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर और तहसीलदार के बीच फोन पर हुई इस तल्ख बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, मौके पर मौजूद ग्रामीणों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बीच कलेक्टर के इस सख्त रवैये और ऑन-द-स्पॉट एक्शन की जमकर चर्चा हो रही है, आम जनता ने प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय करने वाले इस कड़े कदम का स्वागत किया है.

राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश

महसांव में आयोजित इस सीधे जनसंवाद कार्यक्रम में कई अन्य ग्रामीणों ने भी तहसील कार्यालय में लंबित भूमि सीमांकन, नामांतरण और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें रखीं, कलेक्टर ने सभी प्राप्त शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उपस्थित विभागीय अधिकारियों को हिदायत दी कि आम नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें तथा सभी मामलों का पारदर्शी व न्यायसंगत तरीके से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के ठीक बाहर बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, पति ने पत्नी की बेरहमी से की पिटाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें