Rewa News: रीवा में ग्राहक बनकर पहुंचीं महिलाओं ने की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Rewa News: रीवा में ग्राहक बनकर पहुंचीं महिलाओं ने की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Rewa News: रीवा में ग्राहक बनकर पहुंचीं महिलाओं ने की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Rewa News: रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला चोर गिरोह की आशंका सामने आई है, गुढ़हाई बाजार की एक सराफा दुकान में दो महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं और बातचीत के दौरान दुकानदार को उलझाकर सोने की करीब 10 कीलें चोरी कर ले गईं, पूरी घटना CCTV में कैद हुई है.

थाना कोतवाली रीवा

बातों में उलझाकर मौका मिलते ही की चोरी

जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे मालती ज्वेलर्स पहुंचीं, उन्होंने आभूषण देखने के बहाने दुकानदार से बातचीत की और इसी दौरान काउंटर पर रखी सोने की कीलें चोरी कर बिना खरीदारी किए वहां से निकल गईं.

सामान जांचने पर दुकानदार को मिली जानकारी

महिलाओं के जाने के बाद जब दुकानदार ने आभूषणों का मिलान किया तो सोने की कीलें गायब मिलीं, इसके बाद उसने तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर CCTV फुटेज को अपने कब्जे में लिया है.

CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को मिले CCTV फुटेज में दोनों महिलाओं की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं, अब पुलिस उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है, साथ ही आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालकर उनके आने जाने की जानकारी जुटाई जा रही है.

उज्जैन गिरोह से कनेक्शन की भी हो रही जांच

पुलिस इस मामले को महिला चोर गिरोह से जोड़कर भी जांच कर रही है, थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है, व्यापारियों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में 48 घंटे में अच्छी बारिश, खरीफ फसलों के लिए अभी भी इंतजार जारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें