Satna News: सतना के नागौद राजघराने में फायरिंग: विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे की पत्नी संयोगिता सिंह घायल, आरोपी महिला गिरफ्तार

Satna News: सतना के नागौद राजघराने में फायरिंग: विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे की पत्नी संयोगिता सिंह घायल, आरोपी महिला गिरफ्तार

Satna News: सतना के नागौद राजघराने में फायरिंग: विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे की पत्नी संयोगिता सिंह घायल, आरोपी महिला गिरफ्तार

Satna News: सतना जिले के नागौद राजघराने से जुड़े परसमनिया गढ़ी में गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। फायरिंग में संयोगिता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पहले सतना और बाद में रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया।

संयोगिता सिंह का गुरुवार रात एक बजे तक ऑपरेशन चला। उनको शुक्रवार सुबह 10 बजे होश आया।

विधायक नागेंद्र सिंह के परिवार से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार संयोगिता सिंह, नागौद से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

संयोगिता के गुस्साए परिजन ने बाबा राजा की पिटाई कर दी। (बाबा राजा की तस्वीर है)

समझौता वार्ता के दौरान बढ़ा विवाद

परिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए संयोगिता सिंह के माता-पिता और अन्य परिजन राजस्थान के उदयपुर से नागौद पहुंचे थे। गुरुवार को परसमनिया गढ़ी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और हालात तनावपूर्ण हो गए।

राजघराने की बहू पर गोली चलाने की आरोपी सुनीता सिंह दो साल से परसमनिया गढ़ी में रह रही है।

फायरिंग में पेट में लगी गोली

परिजनों का आरोप है कि गढ़ी में मौजूद सुनीता परिहार नामक महिला ने कई राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली संयोगिता सिंह के पेट में लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

आरोपी महिला गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सुनीता परिहार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल लाइसेंसी राइफल भी जब्त कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, अस्पताल प्रशासन के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा और संयोगिता सिंह की हालत अब पहले से बेहतर है। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल खतरे से बाहर बताया है, हालांकि उन्हें अभी निगरानी में रखा गया है।

घटना के बाद बढ़ा तनाव

गोली लगने की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। घटना के बाद गढ़ी में तनावपूर्ण माहौल बन गया, जिसे मौजूद लोगों ने शांत कराया। स्थिति को देखते हुए परसमनिया गढ़ी और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

कई वर्षों से चल रहा था पारिवारिक विवाद

स्थानीय सूत्रों के अनुसार संयोगिता सिंह और बाबा राजा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी कारण संयोगिता पिछले कई वर्षों से अलग रह रही थीं। हाल ही में दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौते की कोशिश की जा रही थी, लेकिन मामला हिंसक घटना में बदल गया।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, तीन युवकों की मौके पर मौत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें