Satna News: सतना में फ्लाईओवर से युवती ने लगाई छलांग, प्रेम प्रसंग के विवाद की आशंका

Satna News: सतना में फ्लाईओवर से युवती ने लगाई छलांग, प्रेम प्रसंग के विवाद की आशंका

Satna News: सतना में फ्लाईओवर से युवती ने लगाई छलांग, प्रेम प्रसंग के विवाद की आशंका

Satna News: सतना जिले में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब कोलगवां थाना क्षेत्र के सेमरिया चौराहा स्थित फ्लाईओवर से एक युवती ने छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवती को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

फ्लाईओवर पर हो रहा था विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय युवती के साथ एक युवक भी मौजूद था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद हो रहा था। इसी दौरान युवती ने अचानक फ्लाईओवर से नीचे छलांग लगा दी।

घटना के बाद युवक फरार

हादसे के तुरंत बाद युवक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और ऑटो रिक्शा की मदद से घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया, जांच के दौरान पुलिस को युवती के हाथ पर एक मोबाइल नंबर और “बाबू” नाम लिखा मिला है। पुलिस को आशंका है कि यह नंबर उसी युवक का हो सकता है, जो घटना के समय युवती के साथ था।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि युवती के होश में आने और बयान दर्ज होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी, प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग में विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : MP News: मऊगंज में गर्भवती महिला से मारपीट, गर्भपात का आरोप, चार युवकों पर केस दर्ज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें