Satna News: सतना की राइस ब्रान ऑयल मिल में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से लगी आग, मशीन ऑपरेटर की मौत

Satna News: सतना की राइस ब्रान ऑयल मिल में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से लगी आग, मशीन ऑपरेटर की मौत

Satna News: सतना की राइस ब्रान ऑयल मिल में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से लगी आग, मशीन ऑपरेटर की मौत

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में मंगलवार रात एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। मैहर बायपास स्थित राइस ब्रान ऑयल मिल में अचानक बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद पूरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में एक मशीन ऑपरेटर जिंदा जल गया, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

कई किलोमीटर दूर तक दिखीं आग की लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आग की ऊंची लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए बाहर भागते नजर आए।

मशीन ऑपरेटर की मौके पर मौत

हादसे में कंपनी में काम करने वाले मशीन ऑपरेटर दिलावर सिंह आग की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सिटी, कोतवाली थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और पानी के टैंकर लगाए गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसा बॉयलर फटने की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि यह सॉल्वेंट प्लांट सराफा कारोबारी सौरभ जैन की राइस मिल परिसर में संचालित किया जा रहा था, जिसे बिहार के एक व्यापारी ने किराए पर लिया हुआ था। फिलहाल प्रशासन तकनीकी कारणों और सुरक्षा इंतजामों की जांच में जुटा है।

यह भी पढ़ें : MP News: मऊगंज के शाहपुर थाने में युवकों की रीलबाजी, 302-307 वाले ऑडियो से बढ़ा विवाद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें