Sidhi News: सीधी जनसुनवाई में अव्यवस्था का आरोप, भीषण गर्मी में घंटों खड़े रहे लोग, दिव्यांग भी परेशान
Sidhi News: सीधी जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली। जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों लोगों को घंटों तक संकरी लाइन में खड़े रहना पड़ा, जिससे लोगों में नाराजगी दिखाई दी।

500 से ज्यादा लोग पहुंचे
जानकारी के अनुसार, जनसुनवाई में करीब 500 से अधिक लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। लेकिन सभागार में प्रवेश के लिए केवल 4 फीट चौड़ा रास्ता और एक बार में सिर्फ 15 लोगों को अंदर जाने की अनुमति होने के कारण भारी भीड़ जमा हो गई।

बैठने की नहीं थी व्यवस्था
दूर-दराज गांवों से आए लोगों के लिए बैठने की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई थी। पूरे परिसर में केवल कुछ कुर्सियां रखी गई थीं, जिसके कारण बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को जमीन पर बैठना पड़ा या लंबे समय तक खड़ा रहना पड़ा।

पानी तक का इंतजाम नहीं
भीषण गर्मी के बावजूद प्रशासन की ओर से पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। लोगों ने आरोप लगाया कि घंटों इंतजार के दौरान उन्हें बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई गईं।
दिव्यांगों को भी हुई दिक्कत
जनसुनवाई में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग लाइन नहीं बनाई गई थी। वहीं भीड़ अधिक होने के कारण कई दिव्यांग लोग मुख्य द्वार से ही वापस लौट गए, रामपुर नैकिन और मझौली क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि दिव्यांगों को अंदर जाने में काफी परेशानी हुई और वे अपनी शिकायत अधिकारियों तक नहीं पहुंचा सके।
लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
ट्राई साइकिल की मांग लेकर पहुंचे दिव्यांग मुन्नालाल साकेत ने बताया कि भीड़ और धक्का-मुक्की के कारण वे सुनवाई कक्ष तक नहीं पहुंच पाए, कुछ लोगों ने प्रशासनिक कर्मचारियों पर भी संवेदनहीन व्यवहार का आरोप लगाया, पूरे मामले में जब जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह सोलंकी से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें : Damoh News: दमोह में हाईवोल्टेज ड्रामा, शादी की मांग पर युवक 150 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
