Damoh News: दमोह में हाईवोल्टेज ड्रामा, शादी की मांग पर युवक 150 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा
Damoh News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले के फुटेराकलां गांव में मंगलवार सुबह एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई, जहां एक युवक शादी की जिद को लेकर 150 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ गया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सुबह 8 बजे शुरू हुआ ड्रामा
जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय गणेश पटेल सुबह करीब 8 बजे 33 केवी बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतरने की कई कोशिशें कीं, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ।

बिजली सप्लाई बंद कर बचाई गई जान
घटना के समय बिजली आपूर्ति बंद थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही बिजली कंपनी ने एहतियातन पूरे क्षेत्र की सप्लाई स्थायी रूप से बंद कर दी, घटना की जानकारी मिलते ही बटियागढ़ तहसीलदार, थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाया।
मंत्री से बात कराने का आश्वासन
प्रशासन और पुलिस ने युवक को समझाइश देते हुए पशुपालन मंत्री लखन पटेल से बात कराने और उसकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसी भरोसे के बाद युवक करीब तीन घंटे बाद, यानी लगभग 11 बजे टावर से नीचे उतर आया।
नीचे उतरने के बाद मंत्री से बात
नीचे आने के बाद युवक ने फोन पर मंत्री लखन पटेल से बातचीत की और अपनी शादी कराने तथा रोजगार उपलब्ध कराने की मांग रखी। मंत्री ने उसे उचित मदद और रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया।
मानसिक स्थिति पर सवाल
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वह पहले भी शादी की जिद में टावर पर चढ़ने की कोशिश कर चुका है, युवक के पिता ने बताया कि तीन दिन पहले भी वह इसी तरह की हरकत कर चुका था, जिसे ग्रामीणों और परिवार ने समझाकर नीचे उतार लिया था, लेकिन उसने फिर वही कदम दोहरा दिया।
यह भी पढ़ें : Bhopal News: भोपाल बीजेपी ने सिंधिया समर्थक को जारी किया कारण बताओ नोटिस, केपी यादव के बयान के बाद बढ़ा विवाद
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
