Sidhi News: सीधी के सरकारी स्कूल का मामला, शराब के नशे में क्लास लेने वाले शिक्षक पर उठे सवाल

Sidhi News: सीधी के सरकारी स्कूल का मामला, शराब के नशे में क्लास लेने वाले शिक्षक पर उठे सवाल

Sidhi News: सीधी के सरकारी स्कूल का मामला, शराब के नशे में क्लास लेने वाले शिक्षक पर उठे सवाल

Sidhi News: मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सरकारी स्कूल से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, प्राथमिक स्कूल का शिक्षक चार महीने में सिर्फ 13 दिन स्कूल पहुंचा, इसके बावजूद उसे पूरा वेतन दिया गया, आरोप है कि वह शराब के नशे में क्लास लेने पहुंचता है.

कुर्सी पर बैठा शराब शिक्षक।

क्लास में सोते मिले शिक्षक

मामले में सामने आए वीडियो के बाद जांच टीम स्कूल पहुंची, वहां शिक्षक दिनेश प्रसाद कोल नशे की हालत में जमीन पर सोते मिले, जागने के बाद वह क्लास में गए और दूसरे शिक्षक को हटाकर खुद बच्चों को पढ़ाने लगे.

बच्चों और ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों और बच्चों का कहना है कि शिक्षक अक्सर नशे की हालत में स्कूल आते हैं, कई बार वह क्लास में गिर जाते हैं और बच्चों के सामने उल्टी भी कर देते हैं, ग्रामीणों ने बताया कि इस कारण कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजना कम कर दिया है.

शिक्षक की उपस्थिति और वेतन पर उठे सवाल

स्कूल के दूसरे शिक्षक ने दावा किया कि पिछले चार महीने में दिनेश प्रसाद कोल केवल 13 दिन स्कूल आए हैं, इसके बावजूद उन्हें पूरा वेतन मिला, वहीं अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और उपस्थिति रिकॉर्ड की समीक्षा होगी.

शराब पीने की बात पर शिक्षक ने दिया जवाब

शिक्षक दिनेश प्रसाद कोल ने कहा कि वह कभी कभी शराब पीते हैं और स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया, हालांकि डॉक्टर ने शराब पीने की सलाह देने से इनकार किया है, अब शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगा.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में भारी बारिश का असर, भवरसेन घाट पर पुल और सड़क पर बढ़ा खतरा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें