Sidhi News: सीधी में ड्राइवर पर लोहे की पाइप से जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज न होने से पीड़ित परेशान

Sidhi News: सीधी में ड्राइवर पर लोहे की पाइप से जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज न होने से पीड़ित परेशान

Sidhi News: सीधी में ड्राइवर पर लोहे की पाइप से जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज न होने से पीड़ित परेशान

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर पर आधी रात जानलेवा हमला और लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने लोहे की पाइप से बेरहमी से हमला कर 53,600 रुपए लूट लिए। वहीं, घटना के कई घंटे बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने से उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

लोहे की पाइप से ताबड़तोड़ हमला

घायल मोहम्मद शेख अंसारी ने बताया कि वह गुजरात से स्टील पावर प्लांट का सामान लेकर सिंगरौली जा रहा था। बुधवार देर रात करीब 12 बजे अमिलिया थाना क्षेत्र में दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने लोहे की पाइप से लगातार 37 बार हमला किया, जिससे उसके सिर, पीठ और हाथ में गंभीर चोटें आईं। हमले में उसके हाथ की एक उंगली भी फ्रैक्चर हो गई।

मारपीट के बाद नकदी लूटने का आरोप

पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने मारपीट के दौरान उसके पास रखे 53,600 रुपए छीन लिए और मौके से फरार हो गए। अंसारी ने बताया कि वह आरोपियों को पहले से नहीं जानता था, लेकिन हमला करते समय दोनों एक-दूसरे को ‘शनि’ और ‘रवि’ नाम से पुकार रहे थे, घायल ड्राइवर गुरुवार सुबह अमिलिया थाने पहुंचा और पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। उसका आरोप है कि लंबे समय तक थाने में इंतजार करने के बावजूद उसकी शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया गया।

वीडियो भी आया सामने

मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायल ड्राइवर की हालत गंभीर दिखाई दे रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं, अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने कहा कि उन्हें फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि आवेदन मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : MP News: 15 मिलियन फॉलोअर्स वाले ट्रैफिक कॉन्स्टेबल विवेकानंद तिवारी का यू-टर्न, बोले- बहाल किया तो फिर करूंगा नौकरी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें