Rewa News: रीवा में संपत्ति विवाद में देवर ने गला दबाकर की हत्या, दुष्कर्म के आरोपों पर DNA रिपोर्ट का इंतजार
Rewa News: रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र की लालगांव चौकी अंतर्गत 2 जुलाई की दरमियानी रात हुई 35 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस अब डीएनए जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतका के पति और बेटे ने महिला के 42 वर्षीय देवर पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आवश्यक जैविक सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि
गढ़ थाना प्रभारी शैल यादव ने बताया कि घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें महिला की मौत गला दबाकर हत्या किए जाने से होना सामने आया। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पूछताछ में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि परिवार में लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद के कारण उसने अपनी भाभी की हत्या की। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी लगातार महिला की मौत को सांप के काटने से हुई बताकर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।
परिजनों ने लगाए दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप
मृतका के पति और बेटे का आरोप है कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। इन आरोपों की जांच के लिए पुलिस ने आवश्यक जैविक सैंपल डीएनए परीक्षण के लिए भेजे हैं। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
DNA रिपोर्ट के बाद बढ़ सकती हैं धाराएं
पुलिस का कहना है कि यदि डीएनए जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो आरोपी के खिलाफ हत्या के साथ दुष्कर्म से संबंधित धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है और मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में ड्राइवर पर लोहे की पाइप से जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज न होने से पीड़ित परेशान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
