Sidhi News: सीधी में तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत
Sidhi News: सीधी शहर के सम्राट चौराहे के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पैदल जा रहे 40 वर्षीय मजदूर महेश यादव को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया.
सब्जी लेने निकला था मजदूर
मृतक महेश यादव ग्राम पोखरा, थाना बहरी का रहने वाला था और सीधी शहर में मजदूरी करता था. सोमवार रात वह सब्जी खरीदने के लिए बाहर गया था. सब्जी लेने के बाद वह दोस्तों के साथ कुछ देर बैठा और करीब रात 11 बजे अपने कमरे की तरफ पैदल लौट रहा था. इसी दौरान सम्राट चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी.
अस्पताल पहुंचाया, सुबह मौत
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल महेश को सड़क से उठाया और ऑटो की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया. उसके सिर, पैर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं. डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती गई. मंगलवार सुबह करीब 5 बजे इलाज के दौरान महेश ने दम तोड़ दिया.
टक्कर के बाद चालक फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक बिना रुके मौके से भाग गया. स्थानीय लोगों ने घायल मजदूर की मदद की और पुलिस को घटना की जानकारी दी. मौत की खबर के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद मृतक के परिवार में भी मातम का माहौल है.
CCTV से आरोपी की तलाश
कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है. थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि ट्रक की पहचान कर फरार चालक तक पहुंचा जा सके. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में बाढ़ का कहर! पानी उतरा तो सामने आई तबाही, मलबे में बदले आशियाने
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
