Rewa News: ललितपुर–सिंगरौली नई रेल लाइन 2028 तक पूरी होगी, रीवा में हुई अहम संभागीय समीक्षा बैठक
Rewa News: मध्य प्रदेश की बहुप्रतीक्षित ललितपुर-सतना-रीवा-सीधी-सिंगरौली नई रेल लाइन परियोजना को लेकर रीवा मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बैठक में परियोजना की प्रगति और भू-अर्जन से जुड़ी अड़चनों पर विस्तार से चर्चा की गई.
9 हजार करोड़ की परियोजना
करीब 9,000 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह महत्वाकांक्षी रेल परियोजना लगभग 541 किलोमीटर लंबी होगी, इसके पूरा होने से बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र सीधे एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलेगा.
बड़े शहरों से सीधे जुड़ेंगे रीवा-सतना
इस रेल लाइन के शुरू होने से रीवा, सतना और सिंगरौली जैसे प्रमुख शहरों को दिल्ली सहित अन्य बड़े महानगरों से सीधा रेल संपर्क मिलेगा, इससे यात्रियों को सुविधा के साथ-साथ उद्योग, व्यापार और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा.
अब कार्य बाधित नहीं होगा
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि, समीक्षा बैठक में यह तय किया गया है कि, भू-अर्जन के कारण अब किसी भी स्तर पर कार्य बाधित नहीं होगा, सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करेंगे और वर्ष 2028 तक यह रेल लाइन पूरी कर जनता को समर्पित कर दी जाएगी.
विंध्य के विकास की रीढ़ : जनार्दन मिश्रा
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि, यह परियोजना विंध्य क्षेत्र के विकास की रीढ़ साबित होगी, रेल लाइन के जरिए क्षेत्र को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का सपना पूरा हो रहा है, केंद्र और राज्य सरकार मिलकर तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
कलेक्टर-कमिश्नर और रेलवे अधिकारी रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, कमिश्नर और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, बैठक में भू-अर्जन से जुड़ी सभी अड़चनों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने पर अधिकारियों के बीच सहमति बनी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: सीएम मोहन ने रीवा में किया भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण, 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










