Rewa News: रीवा में संपत्तिकर वसूली के लिए नगर निगम की सख्ती, कार्रवाई देख 5 लोगों ने जमा किए लाखों रुपए

Rewa News: रीवा में संपत्तिकर वसूली के लिए नगर निगम की सख्ती, कार्रवाई देख 5 लोगों ने जमा किए लाखों रुपए

Rewa News: रीवा में संपत्तिकर वसूली के लिए नगर निगम की सख्ती, कार्रवाई देख 5 लोगों ने जमा किए लाखों रुपए

Rewa News: संपत्तिकर जमा नहीं करने वाले बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने अब सख्त रुख अपनाया है. लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं करने वालों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इसी कड़ी में शनिवार को नगर निगम के राजस्व विभाग की टीम वार्ड क्रमांक 08 में एक बकायादार की स्कूटी कुर्क करने पहुंची. निगम की इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आसपास के अन्य बकायादारों में भी हलचल मच गई.

51 हजार से ज्यादा का था बकाया

निगमायुक्त अक्षत जैन के निर्देश पर सहायक आयुक्त एवं राजस्व अधिकारी रामनरेश तिवारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने जोन क्रमांक 02 के वार्ड 08 में कार्रवाई की. यहां रामाधार चौधरी पर 51 हजार 638 रुपए का संपत्तिकर बकाया पाया गया. निगम की ओर से कई बार सूचना दिए जाने के बावजूद उन्होंने टैक्स की राशि जमा नहीं की थी, जिसके बाद टीम उनकी स्कूटी अधिहरण करने पहुंची.

कार्रवाई देखकर पांच बकायादारों ने जमा किए पैसे

नगर निगम की टीम को स्कूटी कुर्क करने की कार्रवाई करते देख पांच अन्य बकायादारों ने मौके पर ही अपना बकाया संपत्तिकर जमा कर दिया. इन सभी ने चेक और नकद के माध्यम से कुल 3 लाख 61 हजार 433 रुपए का भुगतान किया. वार्ड 08 के बृजेश तिवारी ने 51 हजार 691 रुपए और चन्दमणि पाठक ने 41 हजार 384 रुपए जमा किए, इसी कार्रवाई के दौरान वार्ड क्रमांक 12 के रामनिवास गुप्ता ने 1 लाख 15 हजार रुपए और सरोज पाण्डेय ने 1 लाख 3 हजार 358 रुपए का बकाया संपत्तिकर जमा किया. वहीं वार्ड क्रमांक 13 के बृजेश सोनी ने 50 हजार रुपए का भुगतान किया. निगम की टीम की कार्रवाई के बीच इन पांच बकायादारों की ओर से तत्काल भुगतान किए जाने से राजस्व विभाग को बड़ी राशि प्राप्त हुई.

नोटिस के बाद भी नहीं किया था भुगतान

नगर निगम प्रशासन के अनुसार, संपत्तिकर बकायादारों को पहले भी कई बार टैक्स जमा करने के लिए सूचित किया गया था. इसके बाद मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 173 और 174 के तहत नोटिस जारी किए गए. बकायादारों को अंतिम सूचना पत्र भी दिया गया, लेकिन इसके बावजूद जिन लोगों ने बकाया राशि जमा नहीं की, उनके खिलाफ अब कुर्की और अधिहरण की कार्रवाई की जा रही है.

आगे भी जारी रहेगा वसूली अभियान

राजस्व विभाग ने साफ किया है कि बकाया संपत्तिकर की वसूली के लिए नगर निगम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक रवि प्रकाश मिश्रा, अतिक्रमण प्रभारी राजेश चतुर्वेदी सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे. निगम की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि बार-बार सूचना और नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वाले बकायादारों के खिलाफ अब सीधे संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Religious Story: मंदिर में पूजा के दौरान क्यों बजाई जाती है घंटी, जानिए किस मंत्र और धार्मिक मान्यता से जुड़ी है यह परंपरा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें