CG News: मुख्यमंत्री ने मावली मेला संरक्षण का दिया वचन, नक्सलवाद उन्मूलन पर भी जताया संकल्प

CG News: मुख्यमंत्री ने मावली मेला संरक्षण का दिया वचन, नक्सलवाद उन्मूलन पर भी जताया संकल्प

CG News: मुख्यमंत्री ने मावली मेला संरक्षण का दिया वचन, नक्सलवाद उन्मूलन पर भी जताया संकल्प

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर के ऐतिहासिक मावली मेला के संरक्षण और संवर्धन के लिए शासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया, अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने विश्राम भवन में जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से चर्चा की और मेला की पारंपरिक परंपराओं के निर्वहन को प्राथमिकता बताया.

मेले को जिले की सांस्कृतिक विरासत बताया

मुख्यमंत्री ने कहा कि, मावली मेला जिले की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, शासन इस मेले के संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगा, ताकि यह परंपरा भविष्य में भी जीवित रहे.

CG News: मावली मेला के संरक्षण और संवर्धन का किया वचन

नक्सलवाद उन्मूलन का संकल्प दोहराया

मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के संकल्प को दोहराया और कहा कि, सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के कारण नक्सलवाद अब अंतिम चरण में है, उन्होंने बताया कि, केंद्र सरकार द्वारा बस्तर संभाग के सात जिलों के सर्वांगीण विकास के लिए 2030 तक लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे.

विकास में शिक्षा-स्वास्थ्य को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस विकास में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास और अधोसंरचना को प्राथमिकता दी जाएगी, विकास और सुरक्षा दोनों को समान रूप से आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं.

पर्यटन, लघु उद्योग और वन संरक्षण पर जोर

मुख्यमंत्री ने बस्तर संभाग में पर्यटन और लघु उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन देने की घोषणा की, उन्होंने कहा कि, ग्रामीण होम-स्टे को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त कमरे निर्माण में सहायता दी जाएगी, साथ ही उन्होंने वन संरक्षण पर भी जोर देते हुए बताया कि, जिला का लगभग 44% भू-भाग वनाच्छादित है और पिछले वर्ष किए गए वृक्षारोपण से प्रदेश में वनों का रकबा बढ़ा है.

कार्यक्रम में शामिल रहे प्रमुख नेता

इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, बस्तर सांसद महेश कश्यप, लघु वनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम सहित कई जनप्रतिनिधि और समाज प्रमुख उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: रियल एस्टेट संगठनों ने किया वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का सम्मान, भूमि गाइडलाइन संशोधन पर जताया आभार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें