CG News: बिलासपुर में 10 लाख दीपों से जगमगाएगा जिला, 44 ग्राम पंचायतों में हर घर जलेगा दीया

CG News: बिलासपुर में 10 लाख दीपों से जगमगाएगा जिला, 44 ग्राम पंचायतों में हर घर जलेगा दीया

CG News: बिलासपुर में 10 लाख दीपों से जगमगाएगा जिला, 44 ग्राम पंचायतों में हर घर जलेगा दीया

CG News: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रदेशभर में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे. बिलासपुर जिले में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां करीब 10 लाख दीप जलाने की तैयारी है.

पुलिस मैदान में 1.25 लाख दीप

बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय कार्यक्रम शाम 7 बजे से आयोजित किया जाएगा. यहां करीब 1 लाख 25 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा रतनपुर में 11 हजार, मल्हार में 11 हजार और बेलपान व ताला में 1100-1100 दीप जलाए जाएंगे.

5 अप्रैल रात 9 बजे पीएम नरेन्द्र मोदी ने की दीया जलाने की अपील, जानिए दीया  जलाने का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

44 ग्राम पंचायतों में हर घर जलेगा दीया

अभियान के तहत बिलासपुर जिले के चारों विकासखंडों की 44 चयनित ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे. बिल्हा क्षेत्र की कई पंचायतों के साथ कोटा क्षेत्र की पंचायतों में भी हर घर को दीपों से रोशन करने की तैयारी की गई है. अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े स्तर पर दीप प्रज्वलन करना है.

मस्तूरी और तखतपुर में भी तैयारी

मस्तूरी और तखतपुर विकासखंड की चयनित ग्राम पंचायतों में भी सभी घरों में दीप जलाए जाएंगे. इसके अलावा जिले के प्रत्येक गांव में 100 से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाने की व्यवस्था की गई है. शाम 7 बजे शासकीय भवनों, स्कूलों, पंचायत भवनों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे.

सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों के घर भी होंगे रोशन

‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को भी जोड़ा गया है. हितग्राहियों के घरों में दीप जलाए जाएंगे और महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं कार्यक्रम में सहयोग करेंगी. इसके साथ ही ‘जल जनसेवा संकल्प’ के तहत बांध, बैराज, एनीकट और नहर शीर्षों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें : CG News: झीरम घाटी हत्याकांड में 10 माओवादियों को मृत्युदंड, CM साय ने बताया न्याय की जीत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें